एक्सप्लोरर

Champawat ByPoll Results: चंपावत में पुष्कर धामी की रिकॉर्ड जीत पर CM योगी ने दी बधाई, जानें- और क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत सीट पर जीत हासिल करने पर बधाई दी है.

Champawat By Poll Results: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने चंपावत विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को बधाई दी है. सीएम धामी ने शुक्रवार को आए नतीजे में कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को बड़े अंतर से हराया है. बता दें कि सीएम योगी चंपावत उपचुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल थे.

योगी ने कहा, यह जीत आपके विकासपरक नेतृत्व को समर्पित

इस जीत के बाद उत्तराखंड के सीएम के लिए बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने सीएम धामी को जीत की बधाई दी है. उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, 'देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की हार्दिक बधाई. यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, आपके विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित है.' 

पीएम मोदी ने भी जताया धामी पर भरोसा

वहीं, पीएम मोदी ने इस जीत पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीएम धामी उत्तराखंड की प्रगति के लिए और मेहनत करेंगे. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'उत्तराखंड के ऊर्जावान सीएम पुष्कर धामी को चंपावत में रिकॉर्ड जीत हासिल करने के लिए बधाई. मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे. मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं. चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.' 

UP Investors Summit से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन है यूपी, उद्यम प्रदेश बन रहा राज्य

उल्लेखनीय कि पुष्कर धामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार गए थे. अपनी कुर्सी बचाने के लिए चंपावत सीट पर जीत उनके लिए बेहद जरूरी थी. यहां 31 मई को मतदान कराए गए थे जिस दौरान प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस चुनाव सीएम पु्ष्कर धामी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कहीं पीछे छोड़ दिया. शुक्रवार को हुई मतगणना में उन्होंने 54,121 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. 13वें राउंड की मतगणना तक उन्हें 57268 वोट मिले हैं, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को केवल 3147 वोटों से संतोष करना पड़ा.

ये भी पढ़ें -

UP Petrol-Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें आपके शहर में क्या है आज Fuel की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget