एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: सीएम योगी कल करेंगे मुरादाबाद, बिजनौर और संभल जिलों का दौरा, जानें- पूरा कार्यक्रम

UP Politics: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कल मुरादाबाद (Moradabad), बिजनौर (Bijnor) और संभल (Sambhal) जिलों के दौरे पर रहेंगे. रातुपुरा गांव में सीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

CM Yogi Adityanath Moradabad Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कल मुरादाबाद (Moradabad), बिजनौर (Bijnor) और संभल (Sambhal) जिलों के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे राजकीय विमान के जरिए लखनऊ (Lucknow) से मुरादाबाद हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरेंगे. वो लगभग 12 बजे मुरादाबाद हवाई पट्टी पर उतरेंगे और यहां से मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे. ठाकुरद्वारा के रातुपुरा गांव में सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान सीएम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे साथ ही चार ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) का उद्घाटन भी करेंगे. 

जन प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
सीएम योगी आदित्यनाथ यहां कुछ जन प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे. मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर अभी समाजवादी पार्टी का कब्जा है. 2012 में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी तो 2007 में इस सीट पर बसपा ने परचम लगराया था. ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट मुरादाबाद लोकसभा में आती है और अभी मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा के डॉ एसटी हसन सांसद हैं. 

मुरादाबाद के बाद बिजनौर जाएंगे सीएम योगी
मुरादाबाद के बाद मुख्यमंत्री बिजनौर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे. बिजनौर सदर विधानसभा सीट के पर मधु सुदनपुर गांव में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे और इससे पहले सुवाहेड़ी गांव में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे. इस सीट पर भाजपा की सूचि चौधरी मौजूदा विधायक हैं. 

संभल में जनसभा को करेंगे संबोधित 
बिजनौर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल के लिए रवाना हो जाएंगे. संभल में सीएम असमोली सदर विधानसभा सीट पर कैला देवी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान सीएम लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. संभल की असमोली विधानसभा सीट पर अभी सपा का कब्जा है. 2012 में भी इस सीट पर सपा का ही कब्जा था. ये सीट संभल लोकसभा में आती है और संभल लोकसभा से अभी सपा के डॉ शफीकुर्रहमान बर्क सांसद हैं. शाम को 4:55 बजे मुख्यमंत्री गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  

Mahant Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम योगी ने बताया अपूरणीय क्षति

Narendra Giri Maharaj Death: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget