एक्सप्लोरर

Narendra Giri Maharaj Death: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत

Mahant Narednra Giri Death: भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया है. वहीं, उनकी संदिग्ध मौत को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं.

Mahant Narendra Giri Died in Prayagraj: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया है. प्रयागराज के बाघमबरी मठ में उनका निधन हुआ. फिलहाल मौत की वजह अभी साफ नहीं हैं. वहीं, इस खबर के बाद साधु संतों में शोक की लहर है.

आनंद गिरि ने कहा-हत्या हुई है

वहीं, महंत नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. दूसरी तरफ, उनके शिष्य आनंद गिरि ने महंत नरेंद्र गिरी को लेकर कहा कि, उनकी हत्या षडयंत्र के तहत की गई है. आपको बता दें कि, ये वहीं आनंद गिरि हैं, जिनसे महंत नरेंद्र गिरि का विवाद चल रहा था, बाद में उन्हें मठ से अलग कर दिया गया था. हालांकि, बाद में सुलह हो गई थी.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, 'ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें'.  

वहीं, यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया. वहीं, उनके समर्थकों का कहना है, कि महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या नहीं कर सकते. इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है.

शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया

महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी शोक व्यक् किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली. सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

 

ये भी पढ़ें.

Doctors Retirement Age: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल बढ़ेगी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget