एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अगले सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

CM Yogi Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर के निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया. साथ ही इसे 2023 तक पूरा करने का निर्देश दिया.

Gorakhpur News: गोरखपुर (Gorakhpur) के सैनिक स्कूल में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. सत्र प्रारंभ होने से पहले निर्माण कार्य पूर्ण हो, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर के निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण की स्थलीय प्रगति जानने के साथ इसके मैप को भी देखा और जरूर दिशा-निर्देश दिए.

सीएम योगी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में पूर्ण हो जाना चाहिए. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

मार्च 2023 तक काम पूरा होने का लक्ष्य

खाद कारखाना परिसर में बन रहे सैनिक स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह स्कूल गोरखपुर समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश का गौरव बनेगा. किसी भी क्षेत्र में सैनिक स्कूल का होना बड़ी उपलब्धि होती है. इस स्कूल में दाखिले के साथ छात्रों को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ते हुए देश सेवा का अवसर मिलने लगे, इसके लिए हमारी हर हाल में कोशिश होनी चाहिए कि अगले शैक्षिक सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो जाए. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्माण कार्य को मार्च 2023 तक अवश्य पूरा करना है.

सीएम योगी ने सैनिक स्कूल के एकेडमिक भवन, बालक और बालिका छात्रावास को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि यहां का कैंपस भारतीयता की भावना से ओतप्रोत होना चाहिए. मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

UP: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी, अब 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, तीन जिलों के DM बदले गए

50 एकड़ में बन रहा है सैनिक स्कूल

गोरखपुर का सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में आवंटित 50 एकड़ भूमि पर बन रहा है. इस सैनिक स्कूल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था. ‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ के ध्येय से निर्माणाधीन इस शैक्षिक प्रकल्प में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस होगा. स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का दर्शन कराने वाला होगा. यहां बनने वाले हॉस्टल राष्ट्र नायकों के नाम से समर्पित होंगे. साथ ही कैंपस के अलग-अलग स्थानों का नामकरण सेना के जाबांजों के नाम पर किया जाएगा. सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों के खेलकूद की गतिविधियों के लिए खेलों के कई कोर्ट और मैदान भी विकसित किए जाएंगे.

Gorakhnath Temple Attack: अब UAPA के तहत चलेगा गोरखपुर मंदिर के हमलावर मुर्तजा का केस, कोर्ट में हुई सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी क्यों हैं पीछे? अखिलेश के फैसले से बिगड़ा सपा का पूरा गणित!
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
UP MLC चुनाव में सपा से जीतने वाले नेताओं से अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, कहा- हम आएंगे
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें
गोरखपुर MLC चुनाव: सपाईयों ने किया बहिष्कार तो चुनाव आयोग ने कमिश्नर से कहा- जवाब दें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget