एक्सप्लोरर

Gorakhpur: गोड़धोइया नाले का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Goddhoia Nala: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोड़धोइया नाला का निरीक्षण किया. नाले के दोनों किनारे बोल्डर पिचिंग और दोनों तरफ बनने वाली सड़क पर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया.

Gorakhpur News: दशकों तक उपेक्षा और गंदगी का पर्याय बना रहा गोड़धोइया नाला स्वच्छता, जलनिकासी की सुविधा और सौंदर्य का प्रतिमान बनेगा. हमारी कोशिश अब इस दिशा में होनी चाहिए. नाले की तल्लीझार सफाई, दोनों तरफ सड़क निर्माण और पौधरोपण का काम करवाने के साथ ही अधिकारी, नागरिकों को इस बात के लिए भी जागरूक करें कि नाले में कूड़ा न फेंका जाए. नाला के दूसरे छोर पर तालाब और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी डेवेलप की जाएगी. यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार अपराहन गोड़धोइया नाला के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहीं.

प्लास्टिक कचरे को लेकर दिए ये निर्देश

चारफाटक ओवरब्रिज के समीप बिछिया मोहल्ले में गोड़धोइया नाले का अवलोकन और यहां चल रहे सफाई कार्य का जायजा लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस नाले के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट महानगरवासियों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है. नाले के कायाकल्प के बाद महानगर में पचास फीसद आबादी की जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा. साथ ही यह शहर के खूबसूरत स्थलों में भी शामिल होगा. उन्होंने कहा कि नाले के दोनों तरफ पक्की सड़क बनाई जाएगी और सड़कों के किनारे पर्याप्त पौधरोपण कराया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि नाले के दोनों किनारे बोल्डर पिचिंग कराएं ताकि बरसात में पानी का फ्लो अधिक होने पर कटान न होने पाए. उन्होंने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए कुछ स्थानों पर जालियां भी लगाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे आवश्यक है कि हम नागरिकों को भी लगातार जागरूक करते रहें कि वह अपने घरों का कूड़ा नाले में न फेंके. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि नाले के दोनों तरफ सात-सात मीटर की पक्की सड़क बनाई जाएगी. उल्लेखनीय है कि इस नाले का कायाकल्प 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर कराया जा रहा है.

UP: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी, पुलिस प्रशासन को मिले ये निर्देश

गोड़धोइया नाला का रूट मैप देख दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोड़धोइया नाला का रूट मैप भी देखा और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने बताया कि नौ किलोमीटर की लंबाई वाले इस नाले की छह पोकलेन मशीनों से सफाई कराई जा रही है. काफी कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नाले के अंतिम छोर पर जहां वह रामगढ़ताल में मिलता है, वहां एक छोटा तालाब भी विकसित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि नाले के अंतिम छोर पर ही बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए वाटर स्पोर्ट्स बॉडी भी बनाने की दिशा में काम करें. इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा आदि भी मौजूद रहे.

बनवाएंगे मकान, स्कूल जाने का भी होगा इंतजाम : सीएम योगी

गोड़धोइया नाले के निरीक्षण के अवसर पर मुख्यमंत्री की नजर नागरिकों और बच्चों के समूह पर पड़ गई. निरीक्षण करते हुए वह नाले पर बने पुल के दूसरी तरफ पहुंचे और नागरिकों से संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना. वहां मौजूद दो-तीन बच्चों से उन्होंने उनका नाम पूछा और सवाल किया स्कूल जाते हो या नहीं? एक बच्चे ने उन्हें बताया कि स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है. उसने भावुकतापूर्ण अंदाज में यह भी कहा, महाराज जी हमारा मकान नहीं है. सीएम योगी बेहद संजीदा हो गए और और बच्चे के माथे पर हाथ फेरते हुए बोले, "चिंता मत करो.  हम मकान भी बनवाएंगे और स्कूल जाने का इंतजाम भी करेंगे." मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद को उस बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने का निर्देश दिया.

UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी का कहर! सोमवार से फिर चलेगी लू की लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget