एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सीएम योगी ने तुष्टीकरण को लेकर फिर किया विरोधियों पर करारा हमला, अबकी बार कही ये बात

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार जमकर ट्विटर वॉर देखने को मिल रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ट्वीट करके विरोधी दलों पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार जमकर ट्विटर वॉर देखने को मिल रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में कई बार ट्वीट के जरिए विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. सीएम योगी ने अब से थोड़ी देर पहले एक बार फिर ट्वीट किया और विरोधी दलों पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सबका साथ-सबका विकास नारे को भी बुलंद किया. 

सीएम योगी ने किया ट्वीट

सीएम योगी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि "विकास करते हुए मैंने न जाति देखी, न चेहरा देखा. विकास सबका हुआ है, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं हुआ है." बीजेपी के नेता हमेशा पहले की सरकारों पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते रहे हैं. योगी के निशाने पर खासतौर से समाजवादी पार्टी है, जिस पर वो लगातार तमंचावादी और गुंडों की सरकार कहकर निशाना साधते रहे हैं. 

सपा की लाल टोपी पर निशाना

इससे पहले भी सीएम योगी ने सपा की लाल टोपी को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने इस लाल टोपी के मतलब गिनाते हुए लिखा कि, "लाल टोपी का मतलब 'दंगा', लाल टोपी का मतलब 'हिस्ट्रीशीटर', लाल टोपी का मतलब राह चलते नागरिकों के साथ 'रहजनी', लाल टोपी का मतलब किसानों के खेत से 'ट्यूबेल और पंपसेट का चोरी' हो जाना." 

अखिलेश भी पीछे नहीं

सीएम योगी के हर वार पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार करने में पीछे नहीं हैं. मंगलवार सुबह उन्होंने भी योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें माफियाओं की सरकार बताया और कहा कि बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है. इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर में किसानों की हत्या, हाथरस कांड जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा कि बीजेपी में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा उसका झूठ है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव में चवन्नी के बाद अठन्नी की एंट्री, जयंत चौधरी को मंत्री महेन्द्र सिंह का जवाब

Uttarakhand Election: हरिद्वार में हरीश रावत ने बेटी अनुपमा के लिए मांगे वोट, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget