एक्सप्लोरर

UP Politics: अंबेडकर मुद्दे पर सपा और कांग्रेस को घेरने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ यहां हो गए खामोश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में बीएसपी और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों पर पलटवार किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला किया. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया और वह कभी नहीं चाहती थी कि आंबेडकर संसद में जाएं. हालांकि उन्होंने शुरूआत में तमाम विपक्षों को घेरने की कोशिश जरूर की लेकिन बीएसपी पर सीधे जुबानी हमला करने से बचते हुए नजर आए.

दरअसल, राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर के खिलाफ की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के साथ ही मंगलवार को बीएसपी ने भी विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता की. सीएम ने कहा कि आंबेडकर ने देश में दलितों और वंचितों के लिए आशा की एक किरण जगाई.

क्या बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन नहीं जानता है कि 1952 के पहले आम चुनाव में बाबा साहब को मुंबई नॉर्थ से और फिर 1954 में उपचुनाव हराने का कार्य भी कांग्रेस ने ही किया था. पडित नेहरू बाबा साहब के विरोध में प्रचार करने गये थे. मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आंबेडकर संसद में जाएं. यह सबको पता है कि पंडित नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहब संविधान सभा का हिस्सा बनें.’

उन्होंने दावा किया, 'कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहब को संविधान सभा की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया जाए. लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हस्तक्षेप से यह संभव हो पाया.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी इस मंशा का परिचय बाबा साहब के प्रति तब भी दिया जब एनडीए की सरकार थी. 

पीलीभीत एनकाउंटर के बाद गुरपतवंत पन्नू का धमकी भरा वीडियो वायरल, अब FIR दर्ज

क्या किया दावा
सीएम योगी ने दावा किया कि एक ओर भाजपा उन मूल्यों और उन आदर्शों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसका इतिहास देश के अंदर भारत के दलितों, वंचितों का अपमान करना, जिसका इतिहास तुष्टिकरण के आधार पर दलितों व वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की एक कुत्सित चेष्टा का एक हिस्सा रहा है. 

हालांकि अपने पूरे बयान और प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी ने एक बार भी बीएसपी पर जुबानी हमला नहीं बोला. हर बार वह सीधे तौर पर कांग्रेस पर जुबानी हमला करते नजर आए. कई मौकों पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी निशाना बनाया लेकिन बीएसपी पर को लिए उनकी खामोशी फिर सियासी पंडितों में चर्चा का केंद्र बन गई.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget