एक्सप्लोरर

Jinnah Controversy: सीएम योगी बोले- पटेल की जिन्ना से तुलना करने वाले दलों से सतर्क रहें लोग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने औरेया में एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों को सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने वाले दलों से सतर्क रहना चाहिए. सरदार पटेल देश को जोड़ने वाले थे और जिन्ना देश को तोड़ने वाले थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को सरदार पटेल (Sardar Patel) की तुलना जिन्ना से करने वाले राजनीतिक दल को आड़े हाथों लिया. योगी ने लोगों को ऐसे दलों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि एक (पटेल) देश को जोड़ने वाला था तो दूसरा (जिन्ना) देश को तोड़ने वाला था. योगी ने कहा कि आज अगर माफिया के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो माफिया के शरणदाताओं पर भी एक दिन जरूर चलेगा.

औरैया में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुये मुख्यमंत्री ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर कहा,‘‘एक दल के नेता ने पिछले दिनों एक वक्तव्य जारी किया था और भारत की अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल की तुलना देश को तोड़ने वाले जिन्ना से करने का प्रयास किया था, इस प्रकार के शर्मनाक और निंदनीय बयानों को पूरे प्रदेश को खारिज करना चाहिये.’’

"पटेल देश को जोड़ने वाले थे"
उन्होंने कहा, ‘‘आज जिन्ना और सरदार पटेल की तुलना करने का प्रयास हो रहा है, हमें ऐसे तत्वों के मंसूबों को समझना होगा. सरदार पटेल देश को जोड़ने वाले थे और जिन्ना देश को तोड़ने वाले थे. दोनों समकक्ष नही हो सकते, सरदार पटेल राष्ट्रनायक है लेकिन जिन्ना भारत की एकता को खंडित करने वाले हैं. जो लोग यह तुलना करने का प्रयास कर रहे हैं हमें उनसे सतर्क रहना होगा.’’

"यूपी की छवि बदल रही है"
योगी ने कहा,‘‘आज प्रदेश बदल रहा है प्रदेश की छवि बदली है पहले पेशेवर अपराधी और माफिया, गरीबों का, व्यापारियों का, बेटियों और बहनो का जीना हराम कर देते थे. अगर माफिया के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो माफिया के शरणदाताओं पर भी जरूर चलेगा.’’

"साढ़े चार सालों में नहीं हुआ दंगा"
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व एवं त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे, आस्था पर भी कुठराघात होता था, छोटे बड़े सभी व्यापारियों की कमाई भी लुट जाती थी. उन्होंने कहा कि यहीं नहीं आमजन की आस्था पर प्रहार तो होता ही था झूठे मुकदमे सामान्य नागरिकों पर लादकर उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता था. योगी ने कहा, ‘‘आपने पिछले साढ़े चार वर्ष में देखा होगा कि प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और जिसने दंगा करने का प्रयास किया, उनको दो टूक बता दिया गया है कि दंगा करना छोड़ दो, आस्था के साथ खिलवाड़. करना छोड़ दो और अगर करोगे तो ब्याज सहित वसूली भी होगी.’’

ये भी पढ़ें:

UP Election: BSP के दो पूर्व नेता करेंगे 'साइकिल की सवारी', अखिलेश यादव की पार्टी SP में आज होंगे शामिल

UP: अभिभावकों के खाते में सीएम योगी ने ट्रांसफर किए 1100 रुपये, 1.80 करोड़ छात्र-छात्राओं को होगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget