एक्सप्लोरर

Uttarakhand: CM योगी आदित्यनाथ की मनोकामना हुई पूरी, बद्रीनाथ में दर्शन के बाद पहुंचे केदारनाथ

Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: कोहरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ से पहले बद्रीनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था. शुक्रवार को सीएम योगी का हेलीकॉप्टर देहरादून में उतरा था.

CM Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: बाबा केदार के दर पर हाजिरी देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुंच गए. दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा. बता दें कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी ने केदारनाथ धाम की यात्रा को स्थगित कर दिया था. सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने चले गए थे. मौसम साफ होने के बाद उन्होंने एक बार फिर केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी लाव लश्कर के साथ केदारनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की. उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र और अन्य अधिकारी भी केदारनाथ पहुंचे.

केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

केदारनाथ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी के आने की बीजेपी कार्यकर्ताओं को जानकारी थी. हेलीपैड पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. पुरोहित समाज की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मंत्रोच्चारण के साथ यूपी के मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया गया. तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जीएमवीएन अतिथि गृह के लिए रवाना हो गया. अतिथि गृह में मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से मुलाकात की.

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए हैं यूपी CM

पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने गए. तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन और रुद्रप्रयाग में रात्रि प्रवास करना था. कोहरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ की यात्रा के बजाय बद्रीनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था.

दौरे के पहले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर देहरादून में उतरा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शिरकत की. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी को कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों से जबरदस्त सम्मान मिल रहा है.

Banke Bihari Temple: VIP दर्शन को लेकर नोकझोंक, बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर अड़े केंद्रीय मंत्री, हुआ विवाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget