एक्सप्लोरर

त्योहारों के सीजन से पहले फिर सख्त हुए सीएम योगी, दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल बनाने वालों को दी ये हिदायत

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने त्योहारों के सीजन से पहले पंडाल बनाने वालों को सख्त हिदायत दी है. इस दौरान प्रशासन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) और आगामी दुर्गा पूजा (Durga Puja) त्योहारों को लेकर सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने की शुक्रवार को हिदायत दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल इस तरह से लगाए जाने चाहिए, जिससे आम जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो.

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शु्क्रवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर थे. इस अवसर पर उन्होंने आगामी 26 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों और जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के बाद बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि मेले में व्यापक साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए."

बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा, "मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किये जाएं. गणेश चतुर्थी और आगामी दुर्गा पूजा त्योहारों के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए. पूजा पंडाल इस तरह से लगाए जाने चाहिए, जिससे आम जनमानस को आवागमन में असुविधा न हो."

UP News: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस से पांच बार रह चुके हैं विधायक

बाढ़ और सूखा पर समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में बाढ़ और सूखा प्रबन्धन की समीक्षा करते हुए कहा, "जिला प्रशासन बाढ़ पर सतत निगरानी बनाये रखे. बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए. नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए." उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं के साथ-साथ सर्पदंश और एन्टीरैबीज इन्जेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबन्धन के लिए ‘हेल्थ एटीएम’ लगाये जाने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी किये जाने के निर्देश दिये हैं. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ बीते कई दिनों से हर जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे जिले में समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

यूपी में भी होगा राजधानी क्षेत्र, लखनऊ समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा SCR, सीएम ने बनाया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget