एक्सप्लोरर

जन्माष्टमी से पहले ब्रजवासियों को CM योगी ने दी बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये खास सुविधा

CM Yogi Mathura Visit: सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर कोई ऐसा पंथ, मजहब, संप्रदाय नहीं है जो इतना पुराना हो जितना हमारा धर्म सनातन धर्म है. कोई 1400 साल पुराना है तो कोई लगभग 2000 साल पुराना है

UP News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृजवासियों के लिए 1,037 करोड़ की विभिन्न 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. जिसमें बरसाना में श्री राधा रानी मंदिर के लिए बनने जा रही रोप-वे सुविधा भी शामिल है, अब राधा रानी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इस खास सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. इस दौरान सीएम योगी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने  कहा, "आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे, उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे. इसलिए वे मौन हैं, इस पर बोल नहीं सकते. जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश दिखाई नहीं देता. उन्हें दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं, संतों पर अत्याचार हो रहा है इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था. यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए. हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए."

वहीं सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर कोई ऐसा पंथ, मजहब, संप्रदाय नहीं है जो इतना पुराना हो जितना हमारा धर्म सनातन धर्म है. कोई 1400 साल पुराना है तो कोई लगभग 2000 साल पुराना है. इस धरती का और भारत का एक ही धर्म है वह है सनातन धर्म. भारत का एक ही धर्म है, वह 'सनातन धर्म' है. यही भारत का राष्ट्रीय धर्म है. जो चुनौती 'सनातन धर्म' के सामने है वही भारत की चुनौती है.

योगी सरकार यूपी में भी जल्द लागू करेगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget