एक्सप्लोरर

योगी सरकार यूपी में भी जल्द लागू करेगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

Om Prakash Rajbhar on UPS: मोदी सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) से केंद्र सरकार के लगभग 25 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. राज्य सरकारों को यूपीएस चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा.

Unified Pension Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है. मोदी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, इसी बीच अब योगी सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी में यूपीएस लागू होगा या नहीं इस पर जवाब दिया है.

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से केंद्र में यूनिफाइड पेंशन लागू हुई है वैसे ही पूरे देश में वह पेंशन लागू होगी. जिस तरीके से देश में वन नेशन वन इलेक्शन की बात होती है, वन नेशन वन राशन की बात होती है वैसे ही अब आने वाले दिनों में वन नेशन वन पेंशन के तहत यूनिफाइड पेंशन स्कीम उत्तर प्रदेश में लागू होगी. हालांकि इसको लेकर अभी ओमप्रकाश राजभर की सीएम योगी से कोई बात नहीं हुई है लेकिन उनका कहना है कि केंद्र के तहत उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में भी यह पेंशन लागू होगी.

UPS के लिए सीएम योगी ने जताया था पीएम मोदी का आभार

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया था. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुगम बनाने हेतु सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है. केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को लाभांवित करता यह युगांतरकारी निर्णय उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सुखद भविष्य की सुनिश्चितता का नया सूर्योदय लेकर आया है. आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री!"

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लागू की यूपीएस

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दी है. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के पास भी अब यूपीएस और एनपीएस का विकल्प होगा. अब देखना ये है कि यूपी की योगी सरकार अपने कर्मचारियों के लिए इसे कब लागू करेगी. 

राज्य सरकारों को मिलेगा यूपीएस चुनने का विकल्प

मोदी सरकार की इस योजना से केंद्र सरकार के लगभग 25 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. राज्य सरकारों को यूपीएस चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा. यदि राज्य सरकार यूपीएस का विकल्प चुनती हैं तो लाभार्थियों की संख्या लगभग 90 लाख होगी. सरकार के मुताबिक एरियर पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पहले वर्ष में वार्षिक लागत वृद्धि लगभग 6,250 करोड़ रुपये होगी.

एजेंसी इनपुट के साथ

22 सालों से थाने में 'कैद' हैं श्री कृष्ण, कलयुग में भी कारागार से बाहर निकलने का हैं इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget