एक्सप्लोरर

यूपी में 22 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में बनेगा नया प्राधिकरण,7 जिले होंगे शामिल, होगा ये फायदा

UP News: यूपी सरकार ने नया क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला लिया है. ये क्षेत्र अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा. इसमें सात जिले शामिल होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब वाराणसी और प्रयागराज को लेकर बड़ा फैसला किया गया है, जिसके तहत दोनों को मिलाकर एक नया धार्मिक क्षेत्र बनाया जाएगा. नीति आयोग के सुझाव पर प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें इन दोनों शहरों को मिलाकर सात जिले शामिल किए जाएंगे. योजना के तहत वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. इसका दायरा भी 22 हजार वर्ग किलोमीटर होगा.    

दरअसल नीति आयोग ने साल 2047 तक भारत को 30 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूपी को लेकर एक खाका तैयार किया है जिसके तहत आयोग ने प्रदेश में कई क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों को गठित करने की सलाह दी है. इसी क्रम में यूपी सरकार ने प्रयागराज और वाराणसी के क्षेत्र को धार्मिक क्षेत्र में परिवर्तित कर नया क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला लिया है. 

UP: ऑटो ड्राइवर हत्याकांड में 13 साल बाद फिरोजाबाद कोर्ट का फैसला, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा क्षेत्र
इस योजना पर अमल लाने के लिए आवास विकास की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है. सीएम योगी ने इसके लिए एक ऐसी योजना बनाने को कहा है जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके. योजना के तहत इस दोनों जिलों को मिलाकर जो धार्मिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा वो अत्याधुनिक तकनीक से लेस होगा. औद्योगिक और नॉलेज पार्क की व्यवस्था की जाएगी. जिसमें स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर मिल सकेंगे. 

प्रस्ताव के तहत इस वाराणसी प्रयागराज क्षेत्र में इन दोनों जिलों के साथ चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही जिले के क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा. इससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा जिसका फायदा इन सातों जिलों को होगा. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव और सारनाथ हैं, गाज़ीपुर में गंगा उत्तराहिनी और प्रयागराज में संगम स्थित है. मुख्य सचिव मनोज सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रयागराज-वाराणसी क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget