एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने की गोसेवा, गायों को खिलाई गुड़-रोटी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बेहद अलग अंदाज़ दिखा, जहां गोवंश की सेवा करते हुए उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई और जमकर दुलार किया. इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं. इस दौरान गायों को प्रति उनका नयनभिराम प्रेमभाव देखने को मिला, सीएम योगी ने गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर गो सेवा की. इस दौरान वो उन्हें प्यार से समझाते हुए ये कहते दिखे कि उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी. मुख्यमंत्री ने इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं भी सुनी. 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे. गोशाला में सीएम ने गोवंश को खूब दुलार किया.

सीएम योगी ने की गो-सेवा

सीएम योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर में होते हैं तो अक्सर गो-सेवा करना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा होता है. ऐसा ही आज सुबह भी देखने को मिला. जब सीएम योगी परिसर में स्थित गोशला पहुंचे और उन्होंने गायों को सहला कर अपना प्यार व्यक्त किया और अपने हाथों से गुड़ रोटी खिलाई. 

गोसेवा के दौरान कई गोवंश सीएम का स्नेहिल सानिध्य पाने को उतावले होने लगे तो वह उन्हें प्यार से समझाते हुए बोल पड़े, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी.’ यह पुकार सुनते ही गोवंश दूसरी तरफ आ गए जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया.  सीएम योगी के इस दुलार को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

इसके बाद सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना. सीएम योगी ख़ुद एक-एक कर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को जाना. इसके बाद सीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए.  

मेरठ में पत्नी से तंग आकर BJP नेता के बेटे ने खाया जहर, पिता को आया हार्ट अटैक 

 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
यूपी में गलत IGRS रिपोर्ट पर भड़के CM योगी, कार्रवाई के दिए निर्देश
यूपी में गलत IGRS रिपोर्ट पर भड़के CM योगी, कार्रवाई के दिए निर्देश
'डंके की चोट पर होगा गठबंधन', ओवैसी से अलायंस की खबरों पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'डंके की चोट पर होगा गठबंधन', ओवैसी से अलायंस की खबरों पर बोले चंद्रशेखर आजाद
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget