एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'पिछले आठ साल में अपराध और माफिया मुक्त हुआ यूपी'

UP News: लखनऊ में आज गुरुवार को प्रदेश के CM योगी ने इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में कहा, राज्य अपराध और माफियाओं से मुक्त हो गया है. ऐसे में निवेश और व्यापार के लिए अच्छा माहौल है.

CM Yogi in IBJA: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल के पिछले आठ वर्षों के दौरान राज्य अपराध और माफियाओं से मुक्त हो गया है. राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है. यह अपराध और माफिया मुक्त प्रदेश बन चुका है.'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, 'आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी. पर्व-त्योहारों पर अशांति, दंगे और व्यापारियों व बेटियों की असुरक्षा आम बात थी, लेकिन 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनादेश दिया. आज उत्तर प्रदेश न केवल दंगा मुक्त, बल्कि माफिया मुक्त भी हो गया है. सभी पर्व-त्योहार चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हों, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं. इस बेहतर माहौल ने व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई हैं.'

प्रदेश में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 7-8 मिनट कम- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने 'सेफ सिटी' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि पुलिस का 'कार्रवाई करने का समय' (रिस्पॉन्स टाइम), जो पहले 25-30 मिनट था, अब सात-आठ मिनट तक कम हो गया है. इसके अलावा 2017 में जहां पूरे प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था, वहीं आज हर जनपद में साइबर थाना और हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (इबजा) से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश में जेम्स एंड ज्वैलर्स पार्क की स्थापना के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें. उन्होंने इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है. उन्होंने इबजा से एक ऐसा मॉडल तैयार करने का आग्रह किया जिसमें डिजाइन, तकनीक, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, आपूर्ति श्रृंखला और निर्यात को शामिल किया जाए.

प्रदेश में व्यापार और निवेश का अच्छा माहौल- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मेलन के आयोजन के लिए इबजा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा बल्कि सरकार के 'आठ साल बेमिसाल' अभियान को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा, 'सबको पता है कि दुस्साहसियों के दुस्साहस को प्रदेश की पुलिस मिनटों में चकनाचूर कर देती है. अब यहां निवेश और व्यापार का अच्छा माहौल है.'

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री आवास का नक्शा भी नहीं है पास', अखिलेश यादव ने आतंकवाद पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget