एक्सप्लोरर

UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट ने 21 अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर, आबकारी नीति वर्ष 2023-24 को भी मिली मंजूरी

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने, शिक्षा और आबकारी नीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए है.

Yogi Cabinet Meeting: लखनऊ (Lucknow) में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हुई. इस बैठक में 21 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. इस बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और तमाम कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) शामिल हुए. ये बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास 5 कालीदास मार्ग पर हुई, इसमें 21 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी. जिनमें मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने से लेकर आबकारी नीति को लेकर अहम फैसले लिए गए. 

योगी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

- उत्तर प्रदेश में मिलेट्स की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’ के संचालन के प्रस्ताव को अनुमति

- प्रदेश में संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना को आगामी 05 वर्ष के लिए संचालित करने की अनुमति

- PLEDGE : ‘निजी औद्योगिक पार्काें के विकास की योजना’ अनुमोदित किया गया है, कैबिनेट ने ‘निजी औद्योगिक पार्काें के विकास की योजना PLEDGE (Promoting Leadership and Enterprise for Development of Growth Engines) के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है. 

- आबकारी नीति वर्ष 2023-24 प्रख्यापित किये जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.  

- यूपी मत्स्य पालक कल्याण कोष’ के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश मत्स्य (विकास एवं नियंत्रण) (तृतीय संशोधन) के प्रख्यापन के सम्बन्ध में नियमावली-2022 बनाई गई है. 

- उप्र बेसिक शिक्षा परिषद तथा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु के पूर्व असामयिक मृत्यु की दशा में ग्रेच्युटी के भुगतान के सम्बन्ध में मंजूरी दी गई है. 

- जेबीएम ग्लोबल विश्वविद्यालय, गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0 की स्थापना हेतु उसकी प्रायोजक संस्था को आशय-पत्र निर्गत किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. 

- एसकेएस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, मथुरा की स्थापना हेतु उसकी प्रायोजक संस्था को आशय-पत्र निर्गत किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत और सरोज इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी लखनऊ, यूपी की स्थापना के लिए उसकी प्रायोजक संस्था को शर्त के अधीन आशय-पत्र निर्गत किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. 

- यूपी दण्ड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश, 2023 के प्रारूप को स्वीकृति दी गई है. पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर की क्षमता को दो गुना किये जाने के लिए आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए, जनपद संभल की पुलिस लाइन में आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण में प्रयुक्त उच्च विशिष्टियों एवं धनराशि 34700.71 लाख रु0 की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति किया गया है. 

- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, मुरादाबाद की क्षमता को दो गुना किये जाने हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु 26105.63 लाख रु0 की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति और उप्र राज्य विधान मण्डल (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2023 का प्रारूप अनुमोदित किया गया है. 

- असेवित जनपद-चित्रकूट में पीपीपी मोड पर मेडिकल काॅलेज खोले जाने के लिए चयनित कुल 8.345 हेक्टेयर भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित किये जाने के प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है. 

- अवध केसरी राणा बेनी माधवबख्श सिंह की स्मृति में जनपद रायबरेली में सभागार, पुस्तकालय आदि के निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति दी गई है. जनपद महोबा में नवीन जिला कारागार के निर्माण हेतु 20342.99 लाख रु की प्रशासकीय स्वीकृति और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट, उप्र को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में प्रतिष्ठापित करने हेतु प्रथम चरण में एमओयू के निष्पादन के सम्बन्ध में मुहर लगाई गई है. 

- जनपद गौतमबुद्धनगर में गाजियाबाद-टुण्डला रेल सेक्शन केसम्पार संख्या-146 पर 06-लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण की सम्पूर्ण परियोजना तथा इसकी व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित, पुनरीक्षित लागत 22487 लाख रु के व्यय का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया है

- हापुड़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण हेतु पशुधन विभाग की 10 हेक्टेयर भूमि को खेल विभाग के नाम निःशुल्क हस्तांतरित किये जाने के सम्बन्ध में फैसले पर मुहर लगाई गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- 'शायद पता नहीं...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget