एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- 'शायद पता नहीं...'

UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "हमारा सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है. अगर हम निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं, तो देश सुरक्षित होता है."

Jayant Chaudhary on CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का सनातम धर्म को लेकर बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म बताया है, जिसके बाद विरोधी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि योगी जी को शायद ये नहीं पता है कि भारत का कोई एक राष्ट्रीय धर्म नहीं है.

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में जालोर के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में ये बयान दिया था. उन्होंने कहा कि, हमारा सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है. अगर हम निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं, तो देश सुरक्षित होता है. सीएम योगी के इसी बयान पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ट्वीट कर सीएम योगी पर पलटवार किया और कहा कि "योगी जी को शायद पता नहीं लेकिन भारत का कोई एक राष्ट्रीय धर्म नहीं और समाज के संस्कार और मर्यादा संविधान और मानवता के मूल्य से हैं!"

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए का था कि बीजेपी पिछड़ों और दलितों को शूद्र समझती है. उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो ये याद रखे कि सभी का समय बदलता है. एक दिन उनके लिए भी यही व्यवस्था होगी. बीजेपी के लोग नहीं चाहते कि हम लोग किसी मंदिर या धार्मिक स्थल में जाएं. इनको इस बात से तकलीफ है कि हम लोग गुरुओं और संतों से आशीर्वाद लेने क्यों जा रहे हैं. 

वहीं कांग्रेस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध जताया है. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि "हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है, मतलब सिख, बौद्ध, जैन, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म खत्म.' 

ये भी पढ़ें-UP Politics: पीएम मोदी की कौन लेगा जगह? सीएम योगी या अमित शाह, जानिए- भूपेंद्र चौधरी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget