एक्सप्लोरर

'हिंदू और बौद्ध अगर एक मंच पर आ जाएं तो...' प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू और बौद्ध धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों एक ही वृक्ष की शाखाएं हैें.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बौद्ध महाकुंभ यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनंदनीय है. उन्होंने कहा कि हिंदू और बौद्ध एक ही वट वृक्ष की शाखाएं हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अगर ये (हिंदू और बौद्ध) एक ही मंच पर आ जाएं तो यह दुनिया में सबसे शक्तिशाली वटवृक्ष बनेगा, जो उन्हें छांव भी देगा और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा.' मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की.

इससे पहले योगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने कहा, 'भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और मैत्री का संदेश दिया. आज अगर भारत रहेगा तो भगवान बुद्ध का संदेश भी रहेगा. कुछ लोग आज भारत को बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं लेकिन इस तरह के आयोजनों से भारत विरोधी तत्वों की नींद हराम हो चुकी है. वह अलग-अलग माध्यमों से दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन सांच को आंच कहां.'

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'भगवान बुद्ध ने कहा था कि सत्य की अनुभूति की जाती है, सत्य को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है. इसी सत्य की अनुभूति आज यहां कोटि-कोटि संतों और श्रद्धालुओं को हो रही है.'

'बहुत सारे लोगों को यह कार्यक्रम अच्छे नहीं लग रहे...'
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक तरफ यह महाकुंभ एकता का संदेश दे रहा है तो वहीं बहुत सारे लोगों को यह कार्यक्रम अच्छे नहीं लग रहे.

उन्होंने कहा, '38 करोड़ श्रद्धालु कैसे प्रयागराज महाकुंभ में आकर आस्था की डुबकी लगा लिए हैं. भारत का डंका दुनिया में बजा दिया है. इसने भारत विरोधी तत्वों की नींद हराम कर दी हैं.'

मिल्कीपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने शेयर की ये फोटो, अयोध्या पुलिस ने कहा- भ्रामक ट्वीट न करें

मुख्यमंत्री ने कहा, 'महाकुंभ का आयोजन एकता का संदेश देने का सबसे बड़ा माध्यम है. यह आत्म साक्षात्कार का भी माध्यम है. इस महाकुंभ से यह संदेश पूरी दुनिया को जाना चाहिए. प्रसन्नता है कि आप लोग यहां पर आए, महाकुंभ के साक्षी बने और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर एकता के संदेश को गांव गांव और घर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.'

इस अवसर पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश जी समेत बौद्ध धर्म से जुड़े संत उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget