एक्सप्लोरर

जानिए गोरखपुर की प्रसिद्ध नरसिंह शोभायात्रा के बारे में, सीएम योगी 24 साल से निभा रहे हैं परंपरा

गोरखपुर में होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली जाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले 24 साल से इस शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं.

गोरखपुर. होलिकोत्‍सव शोभायात्रा से गोरक्षपीठ का विशेष नाता है. 24 साल से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ की ओर से राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की अगुवाई में होली के दिन निकलने वाली भगवान नर सिंह की शोभायात्रा में बतौर अतिथि शामिल होते हैं. इसके एक दिन पहले शाम को श्रीश्री हो‍लिका दहन उत्‍सव समिति की ओर से निकलने वाली भक्‍त प्रह्लाद की शोभायात्रा को भी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ झंडी देकर रवाना करते हैं. इसके पहले उनका हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) की ओर से सम्‍मान और उद्बोधन भी होता है.

78 सालों से निकाली जा रही शोभायात्रा होली के दिन 29 मार्च को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की ओर से 78 बरसों से साल 1944 से भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकली जा रही है. सुबह नौ बजे शाखा के बाद शोभायात्रा का शुभारम्‍भ होता है. 24 बरसों से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बतौर मुख्‍य अतिथि इस शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं. वे रथ पर सवार होकर रंग, अबीर और गुलाल से खेलते हुए शोभायात्रा के आगे चलते हैं. हजारों की संख्‍या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं. हालांकि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 2020 में वे इस शोभायात्रा में शामिल नहीं हो सके. होलिकोत्‍सव समिति के अध्‍यक्ष अरुण प्रकाश मल्‍ल ने बताया कि ये शोभयात्रा सुबह 9 बजे घंटाघर से निकलेगी और वापस घंटाघर पर आकर संपन्न होगी. जानिए गोरखपुर की प्रसिद्ध नरसिंह शोभायात्रा के बारे में, सीएम योगी 24 साल से निभा रहे हैं परंपरा

छोटी होली पर भी है कार्यक्रम छोटी हो‍ली के दिन यानी 28 मार्च को दोपहर 3 बजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ श्रीश्री होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. समिति के अध्‍यक्ष ओम प्रकाश पटवा और संयुक्‍त मंत्री आशीष गुप्‍ता ने बताया कि समिति की ओर से 1927 से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी 24 साल से इसमें शामिल हो रहे हैं. इस बार 94वां वर्ष समिति की ओर से मनाया जा रहा है. यहां पर उद्बोधन के बाद सीएम योगी आदित्‍यना‍थ भक्‍त प्रह्लाद की शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना करेंगे.

नानाजी देशमुख ने की थी शोभायात्रा की शुरुआत गोरखपुर में भगवान नरसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी. गोरखनाथ मंदिर में होलिका दहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी. नानाजी का यह अभियान होली के अवसर पर फूहड़ता दूर करने के लिए था. इस शोभायात्रा का गोरक्षपीठ से भी गहरा नाता जुड़ गया. ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ भी इसमें शामिल होते और उनके बाद महंत अवेद्यनाथ की होली का यह अभिन्न अंग बना.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: रामलला के भक्तों को अब नहीं मिलेगा चरणामृत, जानिए क्यों लगी रोक

कान्हा की नगरी में होली के अलग-अलग रंग, गोकुल में खेली गई छड़ीमार होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget