एक्सप्लोरर

कान्हा की नगरी में होली के अलग-अलग रंग, गोकुल में खेली गई छड़ीमार होली

मथुरा के गोकुल में शुक्रवार को छड़ीमार होली खेली गई. होली खेलने के लिए जिन छड़ी का इस्तेमाल किया गया, उन पर कपड़ा बांधा गया था.

मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. भक्त होली के रंगों में सराबोर हैं. शुक्रवार को गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई. आज छड़ीमार होली के पहले चरण की शुरुआत हुई. गोकुल में यमुना किनारे स्थित नंद किले के नंद भवन में ठाकुर जी के समक्ष राजभोग रखा गया. दो बजे भगवान श्री कृष्ण और बलराम होली खेलने के लिए मुरली घाट को निकले. बाल स्वरूप भगवान के डोला को लेकर सेवायत चल रहे थे. उनके आगे ढोल-नगाड़े और शहनाई की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे.

रास्ते में जगह-जगह फूलों की वर्षा हो रही थी और दोनों ओर खड़े भक्त अपने ठाकुरजी को नमन कर रहे थे. डोला के पीछे हाथों में हरे बांस की छड़ी लेकर गोपियां चल रही थीं. विभिन्न समुदायों की रसिया टोली गोकुल की कुंज गलियों में रसिया गायन करती हुई निकल रही थीं. नंद भवन से डोला मुरली घाट पहुंचा जहां भगवान के दर्शन के लिए पहले से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मौजूद था. भजन, कीर्तन, रसिया गायन के बीच छड़ी मार होली की शुरुआत हुई. श्रद्धालुओं ने जमकर छड़ीमार होली का आनंद लिया.

गोकुल में खेली जाती है छड़ीमार होली बता दें कि छड़ीमार होली का आयोजन सिर्फ गोकुल में ही किया जाता है. बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाती है, लेकिन गोकुल में भगवान का बाल स्वरुप होने के कारण होली छड़ी से खेली जाती है. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ. उनका बचपन गोकुल बीता. यही कारण है कि यहां की होली पूरे ब्रज से अलग है.

छड़ी पर बांधा जाता है कपड़ा होली खेलने के लिए जो छड़ी तैयार की जाती हैं उन पर कपड़ा बांधा जाता है ताकि भगवान के बाल स्वरूप को हुरियारिनों की छड़ी से कोई चोट ना लगे. बरसाना ओर नंदगांब में होली खेलने के लिए लाठियों को तेल पिलाया जाता है. साथ ही हुरियारिन ओर हुरियारों को दूध, दही, मक्खन और काजू-बादाम खिलाकर होली के लिए तैयार किया जाता है.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election 2021: 12 लाख से ज्यादा वोटर, 81 हजार मतदान केंद्र... जानें क्यों है ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

UP Corona Update: तीन महीने में पहली बार आए हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले, इतने लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget