एक्सप्लोरर

यूपी बनेगा देश का पहला 'गरीबी मुक्त' राज्य, सीएम योगी ने किया ऐलान, जानें- रोड मैप

Poverty Free State: सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जो जीरो पॉवर्टी स्टेट होगा. इसके लिए सरकार की ओर से पूरा रोड मैप तैयार किया गया है.

Poverty Free State UP: उत्तर प्रदेश में अब एक भी गरीब नहीं होगा. यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जो गरीबी से मुक्त होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात का ऐलान किया है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर सीएम योगी ने यूपी को गरीब मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए हरेक पंचायत के सबसे गरीब परिवारों को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे. 

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जो जीरो पॉवर्टी स्टेट होगा. इसके लिए सरकार की ओर से पूरा रोड मैप तैयार किया गया है. सीएम योगी ने इस महाअभियान के रोड मैप के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि किस तरह से सरकार प्रदेश से गरीबी मिटाने पर काम करने जा रही है. 

देश का पहले गरीबी मुक्त राज्य होगा यूपी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी को गरीबी मुक्त करने के लिए हर ग्राम पंचायत से संपर्क होगा और उसमें आने वाले 10-15 अति गरीब परिवारों को चिन्हित किया जाएगा. जिसके बाद सरकार उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काम करेगी. इसके तहत ग़रीबों को रोटी, कपड़ा और मकान की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इन परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और मेडिकल सुविधा दी जाएगी और उनकी आय सुनिश्चित करने के भी प्रबंध किए जाएंगे. 

इसके लिए ऐसे लोगों को चुना जाएगा जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर, भूमिहीन परिवार हैं. जिनके पास रहने के लिेए कच्चा मकान होगा. जिन परिवारों को कृषि परक आजीविका के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है. या फिर जो लोग दिहाड़ी मज़दूरी करते हैं और उनकी आय का कोई साधन नहीं है. 

ऐसे परिवारों को चुनने के लिए तीन स्तर पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया का इस्तेमाल होगा. हर चरण और हर स्तर पर चयन में शामिल अधिकारी और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. इन मानकों के आधार पर ऐसे निर्धन परिवारों को चिन्हित करने के आदेश सभी जिलाधिकारियों को दे दिए गए हैं.  

दलित के ऊपर पेशाब की! Video शेयर कर सपा बोली- 'योगी के रामराज्य में SC-ST के लिए अमृतकाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget