एक्सप्लोरर

'सेना की वर्दी जातिवादी चश्मे से नहीं...', अखिलेश यादव के चाचा के बयान पर सीएम योगी ने सुनाई खरी-खरी

UP News: सपा सांसद रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. मुरादाबाद में रामगोपाल ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चित सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह की जाति का जिक्र करते हुए टिप्पणी की, जिसे जातिवादी करार दिया जा रहा है. इस बयान के बाद सपा और रामगोपाल यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गए हैं. 

इस मामले पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती है. भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक 'राष्ट्रधर्म' निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है. यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है. इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी."

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की प्रतिक्रिया

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान केवल व्योमिका सिंह का ही नहीं बल्कि भारत की हर बेटी का अपमान है. जाति के आधार पर हमारी वीरांगना का अपमान कर समाजवादी पार्टी ने अपनी नीच मानसिकता और महिला विरोधी सोच को उजागर करने का काम किया है. यह नया भारत है जहां पहचान जाति से नहीं बल्कि क्षमता से होती है. दलितों का अपमान हिंदुस्तान नहीं स्वीकार करेगा.

बता दें कि सपा सांसद राम गोपाल यादव के बयान को लेकर यूपी की राजनीति में हलचल तजे हैं और कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. हालांकि अभी इस मामले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Jalaun News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना
जालौन: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार , 11 डंपर सीज, 15 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget