एक्सप्लोरर

यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े.

उत्तर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बारिश व अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशुहानि और फसल हानि का आकलन 24 घंटे के अंदर पूरा कर प्रभावितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाए. उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित इलाकों में पानी निकालने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. जनहानि और पशुहानि के मामलों में आवश्यक कार्रवाई के साथ फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाए. अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन कर राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए.

48 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले 48 घंटे में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित अधिकारियों को बिजली आपूर्ति में आई बाधाओं को दूर करने के लिए तेजी से काम करने को कहा गया है.

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत कार्य

मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इन कार्यों को 24 घंटे के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों को तत्परता से जुटने को कहा है. प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी संसाधनों के साथ राहत कार्य संचालित करने पर जोर दिया गया है.

अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों से लेकर संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और मौके पर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार किसानों और जनमानस के साथ खड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget