एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दिया तोहफा, 100 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Champawat News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास हेतु 100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इसके साथ ही गांधी मैदान में उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया.

CM Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आज तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत (Champawat) के टनकपुर (Tanakpur) पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी (ISBT) की तर्ज पर 57 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बस अड्डे को लेकर आगामी विकास प्लान को समझा और इसके बाद सीएम धामी टनकपुर के गांधी मैदान पहुंचे और यहां आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौतिक मेले में भी शामिल हुए.

सीएम पुष्कर सिंह धामी जब गांधी मैदान में आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे तो आयोजकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु शुरू की जाने वाली लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया. इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया.

मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों को उनके योगदान के लिए सराहा और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान आया है. आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है. अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का कार्य हो रहा है, सभी धार्मिक स्थलों के विकास का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है. हम टनकपुर से होकर जाने वाली शारदा नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लेंगे. माता पूर्णागिरी की कृपा से हम क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास हेतु भी काम करेंगे. हम चंपावत को आदर्श चंपावत बनाएंगे.

मीडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को सूर्य देव के उत्तरायण में आने पर मनाए जाने वाले मकर सक्रांति लोहड़ी जैसे पावन पर्व की शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा में अब तक पद न मिलने पर शिवपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, ओम प्रकाश राजभर को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget