एक्सप्लोरर

चमोली में आपदा प्रभावित लोगों को देख CM धामी ने रुकवाया काफिला, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

Chamoli Cloudburst: सीएम धामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहां गांव वासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार (24 अगस्त) को चमोली पहुंचे, जहां आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने अपना काफिला रुकवाया. सीएम धामी प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे. धराली के बाद आज थराली में भी सीएम धामी ने संवेदनशीलता की अनुकरणीय मिसाल पेश की.

सीएम धामी ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले. इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें.

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहां गांव वासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे. विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की.

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ- सीएम धामी

सीएम धामी ने चमोली दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"थराली (चमोली) में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित जनों तक सहायता समय पर पहुंचे तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आपदा प्रभावित भाई-बहनों के साथ खड़ी है. पूरा प्रशासनिक तंत्र ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रहा है."

थराली की आपदा में एसडीएम आवास भी क्षतिग्रस्त

बता दें कि थराली में बादल फटने के बाद हुई तबाही के बाद थराली के तहसील कार्यालय, चेपड़ों बाजार, कोटदीप बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों के कई मकानों और दुकानों में एक से दो फुट तक मलबा भर गया. इसके साथ ही इस तबाही में एसडीएम आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में कुछ वाहन भी दब गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget