एक्सप्लोरर

राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त, प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए ने मिलकर बनाई कार्ययोजना,

प्राधिकरण ने साफ निर्देश दिया कि भविष्य में केवल अधिकृत फर्म को ही सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण का अधिकार होगा.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने राजनगर एक्सटेंशन की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स के दिशा-निर्देश पर प्राधिकरण अधिकारियों ने फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन और विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य एजेंडा था-क्षेत्र की सड़कों और आसपास की सोसाइटियों की स्वच्छता को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना.

वहीं बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा पहले से ही एक अधिकृत फर्म को सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है. इसके बावजूद, कई सोसाइटियां कचरा निस्तारण के लिए निजी और अनाधिकृत व्यक्तियों की सेवाएं ले रही हैं. ये व्यक्ति अक्सर कूड़ा सड़क किनारे डंप कर देते हैं, जिससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि आस-पास के निवासियों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे में गंदगी, दुर्गंध, बीमारियों के खतरे और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं.

दरअसल प्राधिकरण ने साफ निर्देश दिया कि भविष्य में केवल अधिकृत फर्म को ही सोसाइटियों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण का अधिकार होगा. इस व्यवस्था से न केवल क्षेत्र की सफाई बेहतर होगी बल्कि कचरे के प्रबंधन को भी वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से लागू किया जा सकेगा.

वहीं बैठक के दौरान फेडरेशन और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे सभी सोसाइटियों के निवासियों और प्रबंधन समितियों को जागरूक करेंगे और इस बात पर सहमति बनाएंगे कि केवल अधिकृत फर्म को ही कचरा सौंपा जाए.
अधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में यदि किसी सोसाइटी द्वारा अनधिकृत व्यक्तियों के माध्यम से कचरा डंप करने की शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget