एक्सप्लोरर

CISF Cycle Rally: आजादी का अमृत महोत्सव, कानपुर से निकली CISF की साइकिल रैली, 2 अक्टूबर को पहुंचेगी राजघाट

CISF Cycle Rally in Kanpur: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस क्रम में आज कानपुर से सीआईएसएफ की साइकिल रैली निकाली गई.

कानपुर: देश आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है. आज कानपुर में CISF जवानों ने इसे सेलिब्रेट किया. महानगर में इस मौके पर अमृत महोत्सव के तहत ऐतिहासिक नगरी बिठूर के नानाराव पार्क से राजघाट तक के लिए एक साईकल रैली निकाली गई.  सीआईएसएफ़ की यह साइकिल रैली राजघाट के लिए रवाना हुई, जिसे सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा व मंडलायुक्त राजशेखर भी मौजूद रहे.

दस महानगरों से साइकिल रैली को रवाना किया गया

दरअसल, देशभर के दस महानगरों से साइकिल रैली को रवाना किया गया है. ये सभी साइकिलिस्ट गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू की समाधि स्थल राजघाट पहुंचेगी. इस कार्यक्रम में CISF के जवान रोज़ाना करीब 50 किमी साइकिल चलाएंगे. सीआईएसएफ ने चयनित उत्तर क्षेत्र के दस जवानों को नानाराव पार्क से साइकिल से दिल्ली से रवाना किया. जवान लगातार 11 दिनों तक ऐसे ही साइकिल चलाकर कन्नौज और अलीगढ़ के रास्ते ग़ाज़ियाबाद के सीआईएसएफ़ केंद्र पहुंचेंगे. यहां थोड़ा आराम करते हुए यानी एक दिन का ब्रेक लेने के बाद साइकिलिस्ट दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

रोज 50 किलोमीटर चलाने का लक्ष्य

साइकिल से रवाना हुए CISF जवानों की मानें तो प्रतिदिन क़रीब 50 किमी साइकिल चलाने का लक्ष्य उन लोगों ने तय किया है. इसके लिए ये लोग पिछले काफी दिनों से तैयारियां कर रहे थे. साइकिलिंग के साथ साथ जवान रात्रि विश्राम के समय लोगों को आज़ादी के मायने बताने का काम भी करेंगे. सीआईएसएफ़ के उत्तरी क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक की माने तो साइकिल से रवाना हुए जवानों को पिछले एक माह से विशेष ट्रेनिंग दी जा रही थी, और ये सभी जवान पूरी तरह फिजकली फ़िट हैं. 

2 अक्टूबर को पहुंचेगी राजघाट

उन्होंने बताया कि यह जवान दिन में साइकिलिंग करके अपनी मंज़िल की तरफ़ बढ़ेंगे वहीं, रात्रि में विश्राम करेंगे. सीआईएसएफ पीटीपीएस पनकी द्वारा भारत की "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मण्डलायुक्त डॉ राजशेखर, श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर कानपुर, रवि प्रकाश सक्सेना महाप्रबंधक पीटीपीएस पनकी, प्रबोध चंद्रा डीआईजी /उत्तरी क्षेत्र-1 सीआईएसएफ मुख्यालय दिल्ली और पंकज कुमार यादव उप कमांडेंट सीआईएसएफ इकाई जीटीपीएस घाटमपुर मौजूद रहे. इस फ्रीडम रन के लिए  पूरे भारत में 10 साइकिल रैलियों के लिए 10 ऐतिहासिक स्थानों को चुना गया. जिसमें नाना पार्क, बिठूर, कानपुर भी शामिल है. जो कानपुर से 21 सितंबर 2021 को शुरू होकर राज घाट नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: कानपुर में बीजेपी की विशेष तैयारी, पूर्व डीजीपी बृजलाल को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget