एक्सप्लोरर

बरेली: ब्रिटेन की महिला बन फेसबुक पर की दोस्ती और पादरी से ठग लिये साढ़े तीन लाख रुपये

बरेली में एक ठगी का मामला दर्ज किया गया है. इसके तहत एक शख्स ने महिला बनकर पहले तो पादरी से फेसबुक पर दोस्ती की और फिर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिये. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

बरेली. ब्रिटिश महिला के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाकर, दोस्ती करके महंगे उपहार भेजने का झांसा देकर केरल के एक पादरी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केरल के रहने वाले पादरी जोमन सैमुअल को पिछली 28 अगस्त को रेजिना हेंडरसन के नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी. बातचीत के दौरान रेजिना ने खुद को ब्रिटेन की निवासी बताया और सैमुअल की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर मांगा.

महंगे गिफ्ट देने की बात कही

खुद को पादरी से प्रभावित बता कर रेजिना ने आईफोन, एप्पल लैपटॉप और सोने के आभूषण जैसे महंगे उपहार भेजने की बात कही. एक दिन सैमुअल के पास फोन आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर एक पार्सल आया है और कस्टम ड्यूटी के तौर पर एक बैंक खाते में तीन बार में तीन लाख 56 हजार 125 रुपये जमा करा लिए.

ठगी की आशंका पर हुई शिकायत

सूत्रों ने बताया कि कई दिन तक उपहार न मिलने पर पादरी को ठगी की आशंका हुई. इसके बाद उन्होंने कथित कस्टम अधिकारी द्वारा बताये गये खाते की जानकारी की तो पता चला कि वह बरेली के आंवला क्षेत्र स्थित बैंक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आकिल नबी नामक व्यक्ति के नाम पर है.

उन्होंने बताया कि इस पर पादरी ने अपने एक मित्र के जरिए दिल्ली पुलिस आयुक्त और बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की थी. चंद्र के आदेश पर बुधवार रात आंवला थाने में रेजिना हेडरसन, आकिल नबी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

मामले की होगाी जांच

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में आंवला की बैंक शाखा का सम्पर्क मिलने की बात सामने आई है. इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी. हवाला और साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

आंवला थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया, ‘‘मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उदय वीर सिंह यादव को दी गई है. खाता धारक आकिल बदायूं जिले के बिसौली का रहने वाला है. आंवला में सिर्फ उसका बैंक खाता है. खाते का विवरण लखनऊ से पता कराया जा रहा है.’’

ये भी पढ़ें.

अयोध्या में विकास परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी, बोले- सीएम योगी ने बनाई है खास टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget