एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: चित्रकूट में विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चक्कर में दो प्रेमियों में खूनी संग्राम, एक ने की दूसरे की हत्या

Chitrakoot Murder: मृतक का गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी युवती का गांव के ही एक और शख्स कमल उपाध्याय से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था, फिर एक ने दूसरे की हत्या कर दी.

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग के चक्कर में दो प्रेमियों के बीच खूनी संग्राम होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें प्रेमिका को पाने के लिए एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला घोट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव को नहर के किनारे दफन कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आज शव को बरामद कर लिया. वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने दारोगा राधेश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव का है. जहां बीते 3 जनवरी को निखिल पटेल नाम का युवक घर से लापता हो गया था. परिजन ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा, जिसके बाद 8 फरवरी को पीड़ित परिजनों ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने घटना में कमल उपाध्याय और सनी नाम के युवक को हिरासत में लेकर गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तब्दील कर मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने जब इन दोनों से पूछताछ की तो शुरुआत में वो दोनों पुलिस को भटकाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने पूरी बात उगल दी और उनकी निशानदेही पर बरवारा गांव के नहर के पास से लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही करने का गंभीर आरोप लगाया है.

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया है कि मृतक युवक निखिल पटेल बीते 3 जनवरी को घर से लापता हुआ था जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने 1 महीने बाद 8 फरवरी को कर्वी कोतवाली में दर्ज कराई थी. जांच में ये पता चला कि मृतक का गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी युवती से आरोपी कमल उपाध्याय का भी प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती ने अपने दूसरे प्रेमी कमल उपाध्याय से मिलकर पहले प्रेमी निखिल पटेल को बुलाया और इसके बाद दूसरे प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोप ने उसके शव को गांव की नहर के किनारे दफना दिया.

घटनाक्रम में प्रेमिका युवती की भी संलिप्ता पाई गई

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो आरोपी कमल उपाध्याय का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दोस्त सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनकी निशानदेही पर आज मृतक का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा. इस पूरे घटनाक्रम में प्रेमिका युवती की भी संलिप्ता पाई गई है.

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही संबधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी. वहीं इस पूरे मामले में थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राधेश्याम के लापरवाही बरतने पर उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच करने की भी आदेश दिए गए है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: विधानसभा में रामचरितमानस विवाद और 'शूद्र' पर अखिलेश यादव ने क्यों नहीं पूछे सवाल? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget