एक्सप्लोरर

जेल से छूटने के लिए चिन्मयानंद का नया कानूनी दांव, हाईकोर्ट के सामने लगाई अब ये गुहार

जेल से छूटने के लिए चिन्मयानंद ने नया कानूनी दांव चला है। चिन्मयानंद की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में शार्ट टर्म बेल की अर्जी दाखिल की गई है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। एलएलबी छात्रा के यौन शोषण के आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने जेल से बाहर आने के लिए अब शार्ट टर्म बेल यानी अल्पकालिक जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अपनी इस जमानत अर्जी में स्वामी चिन्मयानंद ने बीमारी का हवाला देते हुए इलाज की खातिर कुछ दिनों के लिए जमानत पर जेल से छोड़े जाने की गुहार लगाई है।

चिन्मयानंद की इस शार्ट टर्म बेल पर हाईकोर्ट में 27 जनवरी को सुनवाई होने की उम्मीद है। उनकी नियमित जमानत पर हाईकोर्ट ने पिछले साल 16 नवम्बर को ही सुनवाई पूरी होकर जजमेंट रिजर्व किये जाने के बावजूद अभी तक फैसला नहीं सुनाया है। ऐसे में उन्होंने कुछ सीमित अवधि के लिए जेल से बाहर आने को यह शार्ट टर्म बेल अर्जी दाखिल की है और नियमित जमानत पर फैसला आने तक जेल से रिहा किये जाने की अपील की है। चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवाने वाली एलएलबी छात्रा की तरफ से कहा गया है कि उसके वकील स्वामी की इस अर्जी का विरोध करेंगे और अदालत से उन्हें अल्पकालिक जमानत नहीं दिए जाने की अपील करेंगे।

गौरतलब है कि शाहजहांपुर की एलएलबी छात्रा ने स्वामी चिन्मयानन्द पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चिन्मयानंद इसी मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। उन्होंने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर सोलह नवम्बर को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था। दो महीने से ज़्यादा का वक्त बीतने के बावजूद अदालत ने अभी अपना फैसला नहीं सुनाया है। ऐसे में जेल से बाहर आने के लिए स्वामी चिन्मयानंद ने अब नया कानूनी दांव खेला है और उन्होंने एक निश्चित समय तक राहत पाने के लिए शार्ट टर्म बेल अर्जी दाखिल की है। उनकी तरफ से इसके लिए बीमारी का हवाला देते हुए बेहतर इलाज की ज़रुरत बताई गई है। उनकी इस अर्जी पर सत्ताइस जनवरी को सुनवाई होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

चिन्मयानंद को हाईकोर्ट से एक और झटका, मॉनिटरिंग केस में पक्षकार बनाए जाने की अर्जी खारिज Uttar Pradesh LIVE News Updates : CAA के समर्थन में आगरा में नड्डा की रैली समेत पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget