एक्सप्लोरर

छठ महापर्व के लिए यूपी और बिहार लौट रहे प्रवासी, रेलवे ने चलाईं 13 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन

Prayagraj News: सीपीआरओ के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन से रोजाना 265 नियमित ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इस समय लगभग सभी ट्रेनें पूरी तरह भरी चल रही हैं.

दीपावली के समापन के बाद अब छठ महापर्व को लेकर महानगरों में काम कर रहे हजारों प्रवासी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार लौट रहे हैं. इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष फेस्टिवल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को अपने घर पहुंचने में आसानी हो सके. हालांकि, यात्रियों की भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि स्पेशल ट्रेनों में भी जगह मिलना मुश्किल हो गया है. दीपावली से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 हजार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब तक 13 हजार से अधिक ट्रेनें नोटिफाई की जा चुकी हैं.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शशि कांत त्रिपाठी के मुताबिक, अकेले एनसीआर जोन से 650 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो या तो यहां से शुरू हो रही हैं या यहां समाप्त हो रही हैं. दिल्ली-हावड़ा रेलखंड देश का सबसे व्यस्त रूट माना जाता है, जिस पर पूर्वी यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें गुजरती हैं.

प्रयागराज रूट पर रेल यातायात चरम पर

जानकारी के अनुसार, करीब 5,000 स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी, जिनमें से अब तक 2,400 से अधिक ट्रेनें इस मार्ग से जा चुकी हैं. सीपीआरओ के मुताबिक प्रयागराज जंक्शन से रोजाना 265 नियमित ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इस समय लगभग सभी ट्रेनें पूरी तरह भरी चल रही हैं.

यात्रियों की परेशानियां और रेलवे की तैयारियां

स्टेशन पर जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. आनंद विहार से कामाख्या जा रही ट्रेन में स्लीपर कोच की स्थिति जनरल से भी बदतर देखी गई. कुछ यात्रियों ने पानी की कमी की शिकायत की, हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिक भीड़ के कारण संसाधन प्रभावित हो रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रयागराज स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड और बीडीएस टीम के साथ लगातार जांच हो रही है, जबकि सीसीटीवी से हर गतिविधि पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget