एक्सप्लोरर

‘मुझे बस मां के पास जाना है’, सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने लगाई वतन लौटने की गुहार

Prayagraj News: इंद्रजीत का आरोप है कि उसके कफील (स्पॉन्सर) ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उसके मुताबिक, चारों ओर सिर्फ रेगिस्तान है और वह पूरी तरह अकेला पड़ गया है. उसे वापस जाना है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की संगम नगरी का एक युवक सऊदी अरब में मुश्किल हालात में फंस गया है. विदेश की धरती से उसने एक वीडियो जारी कर भारत लौटने की गुहार लगाई है. युवक का नाम अंकित भारतीय उर्फ इंद्रजीत है, जो कमाई के उद्देश्य से सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था. इंद्रजीत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने देश लौटने की अपील की है. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वतन वापसी में मदद की मांग की है.

इंद्रजीत मूल रूप से हंडिया तहसील के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के शेखपुर छतौना गांव का निवासी है. उसके पिता जयप्रकाश भारतीय मिस्त्री का काम करते हैं. दो भाइयों में वह बड़ा है, जबकि छोटा भाई रंजीत घर पर रहता है.

इंद्रजीत का आरोप है कि उसके कफील (स्पॉन्सर) ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उसके मुताबिक, चारों ओर सिर्फ रेगिस्तान है और वह पूरी तरह अकेला पड़ गया है. उसने बताया कि जिस काम का वादा किया गया था, उसकी जगह उसे रेगिस्तान में ऊंट चराने का काम दिया गया है.

रोते हुए शेयर किया वीडियो

इंद्रजीत ने रेगिस्तान से ही भावुक होकर रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो में उसने कहा कि वह बेहद डरा हुआ है और किसी तरह भारत लौटना चाहता है. वीडियो में इंद्रजीत ने यह भी दावा किया है कि वह अपनी पत्नी पिंकी और ससुर राजेश सरोज के दबाव में सऊदी अरब गया था. उसका कहना है कि अब उसे बस अपनी मां के पास लौटना है.

शादी और परिवार की स्थिति

इंद्रजीत की शादी जून 2020 में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुराना खोपा गांव की पिंकी से हुई थी. उनका एक तीन साल का बेटा है, और हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है. इंद्रजीत इसी साल 1 अक्टूबर को सऊदी अरब गया था. जांच में सामने आया कि उसे हर महीने लगभग 1200 रियाल (करीब 28 हजार रुपये) वेतन देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उसे पूरी तरह अलग काम कराया जा रहा है.

परिवार बोला नया है इसलिए घबरा रहा

इंद्रजीत की मां रंजू देवी ने बताया कि बेटा पहली बार विदेश गया है, वहां का माहौल उसके लिए नया है, इसलिए वह घबरा रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि बेटा दो साल का वीजा पूरा कर सही-सलामत लौटेगा. वहीं, पत्नी पिंकी ने कहा कि उनकी रोज़ बात होती है. कभी-कभी वह गुस्से में कुछ गलत बातें कह देते हैं, लेकिन मैं उन्हें समझाऊंगी कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो साझा न करें.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget