एक्सप्लोरर

बहराइच: ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार से जुड़े तार

बहराइच में पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवकों के गिरोह का सरगना रजा मुराद बिहार के बांका जिले के चांदन कस्बे का निवासी है.

बहराइच: लोगों से ठगी कर उनके बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर उसके दो सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. मामसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि गत फरवरी माह में भाजपा नेता श्रवण कुमार शुक्ल ने कोतवाली देहात में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से केवाईसी अपडेट कराने के लिए कॉल आया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गुमराह कर मोबाइल में एक ऐप इंस्टाल करा दिया और उनके बैंक खातों का विवरण हासिल कर खाते से दो लाख पांच हजार रूपए निकाल लिए गये.

मोबाइल फोन में सेंध लगा देते थे पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव की टीम ने इस मामले में रायबरेली जिले के निवासी अजय कुमार और अनिरूद्ध कुमार नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गये युवकों ने गहन पूछताछ में बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को अलग-अलग नम्बरों से फोन कर केवाईसी अपडेट कराने के बहाने उनके बैंक खाते का विवरण जान लेते थे. साथ ही, बातों में उलझाकर एक मोबाइल ऐप्लीकेशन के सहारे उनके मोबाइल फोन में सेंध लगा देते थे. बाद में मोबाइल में मौजूद जानकारी के सहारे खातों से पैसे निकाल लेते थे.

बिहार का है सरगना साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये युवकों के गिरोह का सरगना रजा मुराद बिहार के बांका जिले के चांदन कस्बे का निवासी है. रजा मुराद को जालसाजी के मामलों में झारखण्ड के बोकारो जिले की पुलिस ने फरवरी माह में गिरफ्तार किया था. अभी वह बोकारो जेल में बंद है. रविवार को पकड़े गये अजय कुमार बोकारो के मामले में भी वांछित है.

फरवरी में दर्ज कराया गया था मुकदमा श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा नेता श्रवण शुक्ला के बैंक खाते से उड़ाये गये दो लाख पांच हजार रूपये पहले डेवलपमेंट बैंक आफ सिंगापुर के एक खाते में डाले गये. बाद में इसे डिजिटली खोले गये इसी बैंक के चार अन्य खातों में डाला गया और फिर पेटीएम खातों के माध्यम से निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में श्रवण की तहरीर पर फरवरी में मुकदमा दर्ज कराया गया था.

सरगना खिलाफ वारंट जारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मुकदमे में वांछित बोकारो जेल में बंद गिरोह के सरगना रजा मुराद के खिलाफ वारंट जारी कर उसे बहराइच की अदालत में आगामी 27 अक्टूबर को पेशी के लिये बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें:

हमीरपुर में बलि देने की कोशिश, अधेड़ शख्स ने मंदिर में काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से कब होगा युद्ध : स्वतंत्र देव सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget