एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए- कैसे करें अप्लाई

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं.

Char Dham Yatra 2023 Ragistration: उत्तराखंड (Uttarakhand) में होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए आज 21 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. अगर आप भी इस बार चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसकी शुरुआत मंगलवार सुबह सात बजे से हो चुकी है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से पिछली बार की तरह इस बार भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. इसके बिना चारधाम यात्रा संभव नहीं हो सकेगी. ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं.

इस बार 25 अपैल को केदारनाथ (Kedarnath) और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खुलेंगे. ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद यहां के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं. आईए आपको बताते हैं कि चारधाम यात्रा के लिए आप कैसे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

ऐसे कराएं चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

- अगर आप वेबासाइट के लिए जरिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आप Register/Login पर जाकर नाम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां देकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

- इसके अलावा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आप 8394833833 पर Whatsapp कर सकते हैं. इस माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इस नंबर पर yatra मैसेज करना होगा. इसके बाद आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे, जिनका जवाब देते हुए आप चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

- इन दोनों माध्यमों के अलावा आप टोल फ्री नंबर 01351364 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

- इसके साथ ही आप touristcareuttarakhand ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से जानकारियां देकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मेडिकल चेकअप भी करवाना होगा. सरकार ने लोगों से अपील की है कि रजिस्ट्रेशन करते समय सही मोबाइल नंबर ही दर्ज करें. पर्यटन विकास परिषद के अनुसार धामों पर दर्शन के लिए प्रत्येक दर्शनार्थी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. यात्री अगर अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो उनको अपने वाहन का भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यात्रियों को greencard.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'हिंदू राष्ट्र' के बाद अब हिंदुत्व पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांट में जाट 1.20 लाख, ब्राह्मण 40 हजार, बघेल 22 हजार, किस तरह बदलेगा चुनावी गणित?
मांट में जाट 1.20 लाख, ब्राह्मण 40 हजार, बघेल 22 हजार, किस तरह बदलेगा चुनावी गणित?
'सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं', गोरखपुर में बोले CM योगी
'सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं', गोरखपुर में बोले CM योगी
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो: युवाओं के लिए करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो: युवाओं के लिए करियर का केंद्र बना सूचना विभाग का पवेलियन
छाता में BJP मजबूत, असली लड़ाई सीट बंटवारे की, जानिए बीजेपी-RLD का पूरा समीकरण
छाता में BJP मजबूत, असली लड़ाई सीट बंटवारे की, जानिए बीजेपी-RLD का पूरा समीकरण

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget