एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले घोड़े-खच्चरों की नहीं ली जा रही सुध, तड़पकर जान दे रहे हैं असहाय जानवर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा घोड़े-खच्चरों की दर्दनाम मौत हो रही है वहीं, जानवरों के मालिक उनका अंतिम संस्कार सही तरीके से नहीं कर रहे और उन्हें सीधे नदी में फेंक रहे हैं.

Chardham Yatra: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) में अहम भूमिका निभाने वाले घोड़े-खच्चरों की ही कोई कद्र नहीं की जा रही है. इनके लिए ना ही रहने की कोई समुचित व्यवस्था है और ना ही इनके मरने के बाद विधिवत अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है. केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के मरने के बाद मालिक एवं हाॅकर उन्हें सीधे मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में फेंक रहे हैं जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है. ऐसे में केदारनाथ क्षेत्र में महामारी फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.25 लाख तीर्थयात्री घोड़े-खच्चरों से यात्रा पूरी कर चुके हैं, जबकि अन्य तीर्थयात्री हेलीकाॅप्टर व पैदल चलकर धाम पहुंचे हैं.

बता दें कि अकेले 16 दिनों में 55 घोड़ा-खच्चरों के पेट में तेज दर्द उठने से उनकी मौत हो चुकी है, जबकि 4 घोड़ा-खच्चरों की गिरने से और एक की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई. 

घोड़े-खच्चरों की इसलिए हो रही मौत
समुद्रतल से 11750 फिट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ तक पहुंचने के लिए बाबा केदार के भक्तों को 18 किमी की दूरी तय करनी होती है. इस दूरी में यात्री को धाम पहुंचाने में घोड़ा-खच्चर अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इन जानवरों के लिए भरपेट चना, भूसा और गर्म पानी भी नहीं मिल पा रहा है. वहीं, 18 किमी रास्ते में बीच में कहीं भी विश्राम के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. तमाम दावों के बावजूद पैदल मार्ग पर एक भी स्थान पर घोड़ा-खच्चर के लिए गर्म पानी नहीं है. दूसरी तरफ संचालक एवं हॉकर रुपये कमाने के लिए घोड़ा-खच्चरों से एक दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ के दो से तीन चक्कर लगवा रहे हैं.

 इस दौरान संचालक एवं हॉकर गौरीकुंड से घोड़े को हांकते हुए सीधे बेस कैंप केदारनाथ में रुकता है और थोड़ा बहुत चना व भूसा खिलाकर पुनः नीचे के लिए दौड़ाया जाता है. जानवर को पानी व आराम नहीं मिलने से उसके पेट में गैस बननी शुरू हो जाती है, जो फेफड़ों के बाहरी झिल्ली को प्रभावित करती है और दर्द से उनकी मौत हो जाती है.

आगरा के सर्राफा व्यापारी ने यूट्यूब पर देखा 'भारी कर्ज से कैसे बचें', फिर खुद के अपहरण की रची साजिश, ऐसे हुआ गिरफ्तार

संचालन की नहीं बन पाई ठोस व्यवस्था 

वहीं, गौरीकुंड जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक कहीं पर भी घोड़े-खच्चरों के लिए आराम करने के लिए टिन शेड का निर्माण नहीं किया गया है और ना ही अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. घोड़े-खच्चर मालिक भी अपने जानवरों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. वहीं, यात्रा मार्ग पर मर रहे जानवरों के शव को नदी में बहाया जा रहा है. मृत जानवरों का सही तरीके से दाह संस्कार कर उन्हें जमीन में नमक डालकर दफनाया जाना चाहिए. पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा में संबंधित कर्मचारियों को मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें -

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ में सुबह से जारी बारिश ने बढ़ाई ठंड, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच फंसे हुए हैं हजारों तीर्थयात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
यूपी की राज्यपाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कहा- पांच साल बीत गए फिर भी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget