एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: बारिश की वजह से चार धाम में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अबतक दर्शन के लिए 26 लाख से ज्यादा लोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सक्रिय हुए मानसून से चारधाम यात्रा की रफ्तार घट गई है. पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश के चलते चारों धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है.

Uttarakhand Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में सक्रिय हुए मानसून से चारधाम यात्रा की रफ्तार घट गई है. पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश के चलते चारों धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है. केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री के दर पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मानसून परेशान कर रहा है. इस बार तीन मई से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई. अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने चारों धाम में दर्शन किये हैं.

नीचे देखिये श्रद्धालुओं की संख्या

कपाट खुलने की तिथि से 30 जुलाई तक दर्शनार्थियों की संख्या

बाबा केदार के दर पर पहुंचे नौ लाख अठावन हजार 438 श्रद्धालु  

बद्रीनाथ धाम में पहुंचे दस लाख बाईस हजार 789 श्रद्धालु

श्री गंगोत्री धाम में पहुंचे चार लाख उनसठ हजार 934 श्रद्धालु

श्री यमुनोत्री धाम में पहुंचे तीन लाख चव्वन हजार 428 श्रद्धालु

यात्रा की शुरुआत होते ही लाखों की संख्या में रिकॉर्ड श्रद्धालु चारों धाम में आये, बारिश की वजह से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है. सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि लैंडस्लाइड से चारधाम सड़क मार्ग अवरुद्ध और बरसात में यात्रा के जोखिम को देखते हुए यात्रियों ने यहां आना कम कर दिया. पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो यात्रियों की संख्या लगातार घटी है, जो शुरुआती आंकड़ों से कम है.

बारिश से घटी चार धाम में श्रद्धालुओं की संख्या

24 जुलाई को केदारनाथ 3823, बद्रीनाथ 3150, गंगोत्री 958, यमुनोत्री 956 श्रद्धालु पहुंचे

25 जुलाई को केदारनाथ 4638, बद्रीनाथ 3226, गंगोत्री 845, यमुनोत्री 577 श्रद्धालु पहुंचे

26 जुलाई को केदारनाथ 2192, बद्रीनाथ 1763, गंगोत्री 425, यमुनोत्री 305 श्रद्धालु पहुंचे

27 जुलाई को केदारनाथ 2865, बद्रीनाथ 1976, गंगोत्री 644, यमुनोत्री 365 श्रद्धालु पहुंचे

28 जुलाई को केदारनाथ 2110, बद्रीनाथ 975, गंगोत्री 338, यमुनोत्री 377 श्रद्धालु पहुंचे

29 जुलाई को केदारनाथ 1256, बद्रीनाथ 1684, गंगोत्री 275, यमुनोत्री 422 श्रद्धालु पहुंचे

30 जुलाई को केदारनाथ 842, बद्रीनाथ 728, गंगोत्री 612, यमुनोत्री 413 श्रद्धालु पहुंचे

अभी भी राज्य में बारिश से फिलहाल निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. लगातार मौसम विभाग के अलर्ट से मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही है. चारों धाम यात्रा मार्ग बार-बार बाधित होने से यात्रियों को घंटों लम्बे जाम से भी जूझना पड़ रहा है. हालांकि चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू करने के लिए भूस्खलन वाले स्थानों पर प्रशासन की ओर से जेसीबी तैनात है. जो लगातार सड़कों को खोलने का काम कर रही है. फिलहाल अगस्त महीने में मानसून अपने चरम पर बरसेगा और ये दिक्कतें बनी रहेंगी. उम्मीद है कि 15 सितम्बर के बाद बारिश से कुछ राहत मिलेगी और चारों धाम में जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होंगी. ताकि एक बार फिर से पहले जैसी यात्रियों की संख्या चारधाम में देखने को मिले.

Landslide in Rudraprayag: लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी से 'झरने' की तरह गिरे बोल्डर, रुद्रप्रयाग-गौरकुंड हाईवे बंद, देखें वीडियो

Uttarakhand News: उधमसिंह नगर में पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की 5 मोटरसाइकिल भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget