एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उधमसिंह नगर में पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय शातिर चोर, चोरी की 5 मोटरसाइकिल भी बरामद

Khatima News: उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय शातिर बाइक को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिल बरामद की है.

Police Arrested Interstate Thief: उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के खटीमा पुलिस (Khatima Police) में चेकिंग के दौरान एक अंर्तराज्यीय शातिर बाइक चोर को बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया. साथ ही चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चार मोटरसाइकिलों को बरामद किया है. पुलिस ने शातिर चोर को पकड़कर जेल भेज दिया है. पुलिस जब खटीमा पुलिस चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी तभी सामने से बिना नंबर की मोटरसाइकिल दिखाई दी. पुलिस ने जब चालक को रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से उसे घेरकर दबोच लिया. 

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अंतर्राज्यीय चोर

दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के सत्यापन के आदेश के क्रम में एसआई संजय पिलख्वाल के नेतृत्व में टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया. जहां बाइक चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा. अभियुक्त से जब कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सूरज चंद उर्फ गोल्डन बताया. जो यहां के बिरिया मझोला थाना खटीमा का रहने वाला है. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसकी बाइक चोरी की थी. इस मोटरसाइकिल की चोरी को लेकर थाना खटीमा में रिपोर्ट भी पंजीकृत है. 

Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर एक महिला समेत 4 बुजुर्ग श्रद्धालुओं की जान गई. दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त ने चार अन्य मोटरसाइकिल की चोरी भी कबूल की है जो उसने पीलीभीत, नानकमत्ता, रुद्रपुर तथा सितारगंज से चोरी की है. अभियुक्त ने बताया कि उसने इन मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेचने के मकसद से लाल कोठी के पास जगबूड़ा नदी के किनारे झाड़ियों में छिपा रखा था. जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चारों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं. पुलिस टीम के लिए 1000 रुपये की इनाम की घोषणा की है. एएसपी ने बताया कि अभियुक्त गाड़ियां चोरी कर नेपाल में भेजता था. इस मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Noida News:  नोएडा गौर सिटी में बालकनी से कूदने की कोशिश कर रही थी महिला, पुलिस ने ऐसे बचा लिया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget