एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: चारधाम के कपाट खुलते ही पीएम मोदी के नाम से होगी पहली पूजा, पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर वहां पहली पूजा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से होगी. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बारे में जानकारी दी.

Uttarakhand News: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर वहां पहली पूजा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से होगी. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान अतिथि सत्कार और प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए.

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ये सुनिश्चित होना चाहिए कि किसी भी क्षेत्र में वहां की वहन क्षमता से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो. इसकी उचित व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने भूस्खलन और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का विकल्प खुला रखने पर भी जोर दिया. बैठक में यह भी तय किया गया कि यात्रियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा.

तीन मई से शुरू होगी यात्रा

बता दें कि चार धाम यात्रा का संचालन 3 मई से शुरू हो जाएगा. कोरोना काल के चलते से पिछले 2 सालों से यात्रा का सफल संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. सरकार के पास व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कुछ ही वक्त बचा है. वहीं 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे, 6 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे.

बताया जा रहा है कि इस बार चारों धामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की होगा और देश के लिए मंगल कामना की जाएगी, जिसका जानकारी खुद प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में दी है, चार धाम यात्रा की शुरुआत से पहले सरकार और शासन द्वारा यात्रा मार्गों समेत मंदिरों में हर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नई सरकार का संदेश देशभर में बेहतर जा सके.

सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में दी जानकारी
Char Dham Yatra: चारधाम के कपाट खुलते ही पीएम मोदी के नाम से होगी पहली पूजा, पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी

सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा में किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था सहन नहीं की जाएगी. उन्होंने लोनिवि, एनएचएआइ, डीजीबीआर, गृह, पुलिस, चिकित्सा, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पर्यटन, जीएमवीएन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान अतिथि सत्कार और प्रबंधन के मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह संकेतांक की व्यवस्था पर भी जोर दिया। महाराज ने कहा कि यात्रियों के पंजीकरण के लिए टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (टीएसएमएस) अनिवार्य है.

 

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है. यात्रा के मद्देनजर पर्यटक आवास गृहों में अब तक 10.22 करोड़ की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है. पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर स्थित होटल, ढाबों में भोजन और आवासीय सुविधा के लिए किसी भी यात्री से अधिक धनराशि न वसूली जाए, यह सुनिश्चित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि होटल-ढाबों में दरों का निर्धारण कर इसकी सूची प्रदर्शित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर को देंगे 20000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, पल्ली गांव में ऐसी हैं तैयारियां

सामना में शिवसेना का हल्ला बोल, कहा- लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा विवाद देश को डुबाने की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती', रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द
'विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती', रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द
'पाकिस्तान को बदलना पड़ा सैन्य ढांचा', CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का असर, भारत की तैयारी को लेकर कही ये बात
'पाकिस्तान को बदलना पड़ा सैन्य ढांचा', CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का असर, भारत की तैयारी को लेकर कही ये बात
पोस्टपार्टम में खुद को कैसे शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’
पोस्टपार्टम में खुद को कैसे शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप

वीडियोज

सड़क पर रेस लगाने के चक्कर में खतरे में पड़ी 16 लोगों की जान | Jaipur Accident
ईरान में हिंसा हुई और उग्र, खामनेई के खिलाफ गुस्से से उबाल में जनता । Iran Protest । Khamenei ।Trump
Bengal में ED की छापेमारी के बाद बढ़ा Social Media वॉर, पोस्टर के जरिए दोनों ने साधा निशाना
Jaipur Road Accident: ऑडी कार ने 16 लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत | Road Accident
Turkman Gate: तुर्कमान गेट इलाके में चप्पे-चप्पे पर पहरा...नहीं बचेंगे पत्थरबाज.. | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती', रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द
'विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती', रोहिणी आचार्य का फिर छलका दर्द
'पाकिस्तान को बदलना पड़ा सैन्य ढांचा', CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का असर, भारत की तैयारी को लेकर कही ये बात
'पाकिस्तान को बदलना पड़ा सैन्य ढांचा', CDS जनरल अनिल चौहान ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का असर, भारत की तैयारी को लेकर कही ये बात
पोस्टपार्टम में खुद को कैसे शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’
पोस्टपार्टम में खुद को कैसे शांत रखती हैं परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं’
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
'पड़ोसी नहीं बनने...', ट्रंप को सता रहा ग्रीनलैंड पर चीन-रूस के कब्जे का डर? जिनपिंग-पुतिन को लेकर क्या बोले
'पड़ोसी नहीं बनने...', ट्रंप को सता रहा ग्रीनलैंड पर चीन-रूस के कब्जे का डर? जिनपिंग-पुतिन को लेकर क्या बोले
'अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें ममदानी', उमर खालिद के समर्थन पर भारत ने दिया करारा जवाब
'अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें ममदानी', उमर खालिद के समर्थन पर भारत ने दिया करारा जवाब
डेंटिस्ट्स ने किया अलर्ट, ये 5 आदतें चुपके से दांतों को अंदर से कर रहीं कमजोर
डेंटिस्ट्स ने किया अलर्ट, ये 5 आदतें चुपके से दांतों को अंदर से कर रहीं कमजोर
मेरी पति ने क्रिस्पी-क्रिस्पी... ठंड में सचिन ने संभाला किचन तो बोलीं सीमा हैदर, वीडियो वायरल
मेरी पति ने क्रिस्पी-क्रिस्पी... ठंड में सचिन ने संभाला किचन तो बोलीं सीमा हैदर, वीडियो वायरल
Embed widget