एक्सप्लोरर

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर को देंगे 20000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, पल्ली गांव में ऐसी हैं तैयारियां

Modi in Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम शाम को मुंबई में होंगे.

Narendra Modi in Jammu Kashmir: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम करीब 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें इस केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के हमेशा एक-दूसरे से जोड़ने वाला बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है.

पल्ली से करेंगे एक नई पहल की शुरुआत

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने और देश भर की 'ग्राम सभाओं' को संबोधित करने के लिए वहां जा रहे हैं. वह सांबा जिले की पल्ली पंचायत का भी दौरा करेंगे. इस मौके पर पीएम देश के हर जिले में 75 जलाशयों के विकास और पुनर्जीवन के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री 'अमृत सरोवर' नाम से एक नई पहल की शुरुआत भी करेंगे.

जम्मू कश्मीर को मिलेंगे कई खास गिफ्ट

पीएम इस दौरे में कई ऐसे विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे जो जम्मू कश्मीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और उसके विकास में सहायक होगा. इसी कड़ी में वह 3,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन करेंगे. 8.45 किलोमीटर लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किलोमीटर कम कर देगी. इससे लोगों का करीब डेढ़ घंटा बचेगा. मोदी करीब 7500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेज का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. जम्मू-कश्मीर में 'जन औषधि केंद्रों' के नेटवर्क का और विस्तार करने व कम कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 100 केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा. पल्ली में जहां से पीएम पूरे देश को संबोधित करेंगे, वहां 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी उनके द्वारा किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट पल्ली को कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना देगा.

शाम को जम्मू कश्मीर से मुंबई पहुंचेंगे

जम्मू-कश्मीर के बाद नरेंद्र मोदी शाम को मुंबई पहुंचेंगे और वहां मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे. यहां उन्हें पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि यह पुरस्कार लता मंगेशकर की याद में शुरू किया गया है और राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय योगदान देने के लिए हर साल एक व्यक्ति को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

PM मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की उठी मांग, मोर्चा में कांग्रेस और NC भी शामिल

राजस्थान के बाद अब दिल्ली में ढहाया जाएगा एक और मंदिर, 'आप' ने फोड़ा BJP पर ठीकरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के बीच विरोध में राहुल-प्रियंका का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget