एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भीड़ कट्रोंल करने के लिए प्रशासन ने घंटों तक यात्रियों को रोका

Uttarakhand News: बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कुछ घंटों तक हजारों यात्रियों को रोके रखा.

Uttarakhand Char Dham Yatra : बाबा केदार के दर्शन के लिए उमड़ रहे यात्रियों को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड में दो-दो घंटे तक हजारों यात्रियों को रोके रखा. इस दौरान पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने पर ही यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया. दूसरी तरफ बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 26,470 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ रवाना हुए. पिछले छह दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में यात्री भेजे गए हैं.

यात्रियों को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने घंटों रोका 

यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्री दबाव को कम करने के लिए बुधवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक दो-दो घंटे यात्रियों को रोका गया. यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि सुबह 8 बजे तक 18,620 यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया था. साथ ही धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के कारण रास्ते पर दो तरफा काफी भीड़ रही, जिसे देखते हुए दोनों पड़ावों पर यात्रियों को रोका गया.

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

इसके बाद दोपहर 2 बजे यात्रियों को धाम के लिए भेजा गया. पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर 4 से 5 हजार यात्रियों को रोका गया. पैदल मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए अब नियमित तौर पर अलग-अलग अंतराल पर यात्रियों को पड़ावों पर रोका जाएगा, जिससे केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर सकें.

सुरक्षा के लिए प्लाटून को किया गया तैनात

यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून को तैनात कर दिया गया है. यह प्लाटून मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर दर्शनों के लिए खड़े यात्रियों की मदद करेगी. पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एक प्लाटून में 30 आईटीबीपी के जवान हैं. वहीं, सोनप्रयाग और गुप्तकाशी में भी एक-एक प्लाटून को रखा गया है. इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान पहले से तैनात हैं.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई पर खतरनाक तरीके से चढ़ता दिखा ट्रैक्टर, लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget