एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की उड़ी धज्जियां, यात्रियों को नहीं मिल रहे वाहन, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Rudraprayag News: चारधाम यात्रा में यात्रियों को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिये वाहन नहीं मिल पा रहे हैं उन्हें कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है.

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के शुरूआती चरणों में ही व्यवस्थाएं पटरी से उत्तर गई हैं. स्थिति यह है कि रुद्रप्रयाग से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिये यात्रियों को वाहन नहीं मिल पा रहे हैं. यात्रियों को घंटों तक वाहनों के लिये धूप और प्यास में इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालकों की बदतमीजी से यात्री परेशान हो रहे हैं.

यात्रियों को नहीं मिल पा रहे वाहन

चारधाम यात्रा अपने पुराने रिकार्ड तोड़ती जा रही है. अगर केदारनाथ यात्रा की बात करे तो यात्रा के छठवें दिन ही एक लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ के दर्शनों के लिये जहां यात्रियों का हूजूम उमड़ रहा है, वहीं यात्रियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी परेशानी यात्रियों को धाम तक पहुंचने में हो रही है. घंटों तक यात्रियों को वाहन नहीं मिल रहे हैं. वाहनों के लिये रुद्रप्रयाग और गुप्तकाशी में यात्री घंटों तक सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई पर खतरनाक तरीके से चढ़ता दिखा ट्रैक्टर, लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने ये कहा

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच सटल सेवा में दो सौ के लगभग वाहन चल रहे हैं. जिस कारण दिक्कतें हो रही हैं. परिवहन विभाग और वाहन स्वामियों को अन्य रूटों पर भी वाहन व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही उन्होंने बीते दिन कहा था कि 18 से बीस हजार यात्री प्रत्येक दिन दर्शन कर रहे हैं. यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने पर दिक्कतें हो रही हैं. ऐसे में केदारनाथ आने वाले यात्रियों को पहले से ही होटल-लॉज बुक कराकर केदारनाथ आना चाहिये. 2019 की तुलना में यात्रियों की संख्या तीन गुना अत्यधिक बढ़ गई है. जो भी यात्री बीमार हैं और वह सोनप्रयाग में अपना चेकअप करा लें. चेकअप कराने के बाद ही वह यात्रा पर जाएं. अभी तक बीस बीमार यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है.

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget