एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: बद्रीनाथ धाम के लिए कलश शोभा यात्रा रवाना, अखंड ज्योति के लिए पिरोया गया तिल का तेल

करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केन्द्र भगवान ब्रदीनाथ के लेप/अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर के राज दरबार में शुक्रवार को नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा मूसल और सिलबट्टे से तिलों का तेल निकाला गया.

Uttarakhand News: करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केन्द्र भगवान् बद्रीनाथ (Badrinath) के लेप/अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर (Narendra Nagar) के राज दरबार में शुक्रवार को नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा मूसल और सिलबट्टे से तिलों का तेल निकाला गया. हिंदुओं के सर्वोच्च तीर्थ के रूप में स्थापित बद्रीनाथ धाम के पूजापाठ के दौरान परंपरागत ढंग से बद्रीविशाल के लेप और अखंड ज्योति के लिए तिल के तेल की प्रक्रिया सदियों पुरानी है. जो कि आज भी निभाई जाती है.

कैसे पुरी हुई परंपरा?
सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार भगवान ब्रदीविशाल के लेप और अखंड ज्योति जलाने के लिए उपयोग तिल का तेल सदियों से उपयोग में आता है. नरेन्द्रनगर स्थित टिहरी राजमहल में महारानी के अगुवाई में पवित्रता से राजपरिवार और नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा पीला वस्त्र धारण कर मूसल और सिलबट्टे से निकाला जाता है. शुक्रवार को तिल का तेल महाराजा की पुत्री श्रीजा शाह अरोड़ा की अगुवाई में नगर की 60 से अधिक सुहागिन महिलाओं द्वारा पीले वस्त्र धारण कर निकाला गया. इस दौरान मूसल और सिलबट्टे से परंपरागत तौर तरीकों को अपनाते हुए हाथों से निकाला गया है. 

Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड में 7 IAS का तबादला, 3 जिलों के DM बदले गए

क्या बोले राजपुरोहित?
राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल द्वारा महाराजा मनुजेंद्र शाह की पुत्री श्रीजा शाह अरोड़ा के हाथों विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ तिलों का तेल पिरोने का श्रीगणेश किया गया. प्राचीन काल से ही तिलों का तेल निकालने की तिथि से ही बद्रीनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया की शुरूआत माना जाता रहा है. तेल पिरोने के बाद तिलों का तेल एक विशेष बर्तन में गरम करने की साथ-साथ उसमें विशेष जड़ी बूटी भी डाली जाती है. ताकि तेल में लेश मात्र भी पानी ना रहे. पुनः पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद तिलों के तेल को चांदी के कलश गाडू घड़ा में परिपूरित किया गया. यह गाडू घड़ा बद्रीनाथ धाम की धार्मिक पंचायत डिमरी समुदाय को सौंपा गया, जो गाडू घड़ा भव्य कलश शोभा यात्रा लेकर बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं. आज यह गाडू घड़ा कलश शोभायात्रा ऋषिकेश चेला चेतराम आश्रम में विश्राम कर, कल प्रात: बद्रीनाथ धाम के लिए पुन: रवाना होगी.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश यादव या शिवपाल यादव, किसके साथ हैं आजम खान? प्रसपा प्रमुख ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget