एक्सप्लोरर

'दलित-मुस्लिम होता तो काले पानी की सजा होती', दारोगा के कथित वायरल ऑडियो पर भड़के चंद्रशेखर आजाद

Chandrashekhar Azad News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दारोगा का ऑडियो शेयर किया है जिसमें वो महिला को ये कहता दिख रहा है कि वो ठाकुर है, ब्राह्मण के पैर छूता है और पैर पकड़कर पटकना भी जानता है.

Chandrashekhar Azad on Viral Audio: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दारोगा का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक महिला को अपनी जात की धौंस दिखाते हुए धमकी दे रहा है. ऑडियो को लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर ये कोई दलित, पिछड़ा या मुस्लिम होता तो उसे काले पानी की सजा दे दी जाती. 

नगीना सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दारोगा का ऑडियो शेयर किया है जिसमें वो महिला को ये कहता दिख रहा है कि वो ठाकुर है, ब्राह्मण के पैर छूता है और पैर पकड़कर पटकना भी जानता है. चंद्रशेखर ने इस पर लिखा- 'अगर यही लाइन किसी दलित, पिछड़े या मुसलमान ने बोली होती तो अभी तक उसे काले पानी की सजा हो गई होती. मगर योगी जी के राज में साहब ‘T सीरीज’ हैं तो जाति दंभ से भरी इस लाइन पर सिर्फ लाइन हाजिर हुए हैं, वो भी इतने शोर शराबे के बाद.' 

ऑडियो में क्या कह रहा है दारोगा ?
उन्होंने कहा कि 'ये कार्रवाई भी योगीराज में किसी “त्याग” से कम नहीं, सोचो कलेजे पर कितना बड़ा पत्थर रखना पड़ा होगा.' ये वायरल ऑडियो लखीमपुर के पसगवां थाने में तैनात दारोगा राघवेंद्र सिंह का बताया जा रहा है, कथित वायरल ऑडियों में वह एक ब्राह्मण महिला को धमकी देता सुनाई देता है. वो कहता है कि "मैं जात का ठाकुर हैं और बहुत बदतमीज किस्म का आदमी हूं बता दिया हूं. अच्छों के लिए बहुत अच्छा हूं. मैं ब्राह्मणों के पैर छूता हूं और पैर पकड़कर पटकना भी पसंद करता हूं. आपको पसंद है ये बात...हमने कह दिया है कि आप सुबह दस बजे नहीं आए तो रात को दो बजे मैं तुम्हारे घर में घुसूंगा, औरत बच्चों को बेइज्जत करूंगा और उठाकर ले जाऊंगा. तुम्हे जहां जिससे कहना है कर लेना, अब मैं तुम्हें अपनी ताकत दिखाऊंगा." 

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने तो ये तक कह दिया कि अगर योगी सरकार ने इस दारोगा को बर्खास्त नहीं किया तो ये माना जाएगा कि ये सबकुछ उनकी वजह से ही हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की नारी वंदना का सच है. 

संभल जाने से रोका गया सपा डेलीगेशन तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'पहले ही रोक लगा देते तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget