एक्सप्लोरर

संभल जाने से रोका गया सपा डेलीगेशन तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'पहले ही रोक लगा देते तो...'

Akhilesh Yadav on Sambhal Violence: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा जिन्होंने दंगा-फंसाद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता.

Sambhal Violence News: समाजवादी पार्टी के 15 नेताओं का डेलिगेशन संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने आज शनिवार (30 नवंबर) को जाने वाला था. इसी बीच डीएम ने फोन कर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को फोन कर संभल आने से रोका है. वहीं डीएम के सपा डेलिगेशन को रोकने पर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है. ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फंसाद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता.

अखिलेश ने आगे लिखा-"भाजपा जैसे पूरी की पूरी कैबिनेट एक साथ बदल देते हैं, वैसे ही संभल में ऊपर से लेकर नीचे तक का पूरा प्रशासनिक मंडल निलंबित करके उन पर साजिशन लापरवाही का आरोप लगाते हुए, सच्ची कार्रवाई करके बर्खास्त भी करना चाहिए और किसी की जान लेने का मुकदमा भी चलना चाहिए.भाजपा हार चुकी है."

बता दें कि संभल में बाहरी व्यक्तियों को लेकर डीएम ने  निर्देश जारी किए हैं. डीएम ने अपने निर्देश में कहा है कि संभल में कोई भी बाहरी व्यक्ति 10 दिसंबर तक सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना प्रवेश नहीं करेगा. संभल जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति अन्य समाज संगठन और जनप्रतिनिधि संभल में अनुमति के बिना प्रवेश नहीं करेगा. इसके साथ ही डीएम ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ पोस्ट फैलता है तो तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचना दें.

वहीं डीएम ने नेता प्रतिपक्ष प्रसाद पांडे को भी संभल न आने के लिए फोन करके रोका है. इधर सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा, "नियमानुसार हमें लिखित नोटिस मिलना चाहिए. हमें कोई लिखित नोटिस नहीं मिला. न्याय आयोग, प्रेस के लोग वहां जा रहे हैं, अगर हम चले जाएंगे तो क्या वहां अशांति पैदा हो जाएगी? ये सरकार जानबूझकर अपने कार्यों पर पर्दा डालने के लिए हमें रोक रही है.

संभल नहीं जा पाएगा सपा का डेलिगेशन, माता प्रसाद पांडे को डीएम ने फोन कर आने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget