एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लिखा था- 'दिनदहाड़े चौराहे पर मारेंगे'

Chandrashekhar Azad News: पुलिस के मुताबिक ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ के फेसबुक पेज पर चंद्रशेखर आजाद को लेकर पांच दिन पहले एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी.

Chandrashekhar Azad Attack: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम विमलेश सिंह है. हमले से कुछ दिन पहले ही उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी. गौरीगंज थाना पुलिस और स्वाट की टीम ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

आरोपी विमलेश सिंह जामो थानाक्षेत्र के लखना बसंतपुर गांव का रहने वाला है. पिछले दिनों सोशल मीडिया 'क्षत्रिय ऑफ अमेठी' के फेसबुक पेज पर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गौरीगंज थाने की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अज्ञात के किलाफ केस दर्ज किया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए जामो थाना, गौरीगंज और स्वाट की टीम ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 

फेसबुक पेज पर दी गई थी धमकी

पुलिस के मुताबिक ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ के फेसबुक पेज पर चंद्रशेखर आजाद को लेकर पांच दिन पहले एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा गया था कि आजाद की हत्या अमेठी के ठाकुर दिनदहाड़े चौराहे पर करेंगे. ये पोस्ट हमले से पहले की गई थी. वहीं बुधवार को चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद गुरुवार को भी इस पेज पर एक पोस्ट डाली गई, इस पोस्ट में लिखा था कि आजाद को कमर में गोली मारी गई है, अगली बार वह नहीं बचेगा. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि चंद्रशेखर ‘रावण’ बहुत चालाक है और उसे सुरक्षा, एक बुलेट प्रूफ वाहन और जैकेट चाहिए. 

चंद्रशेखर ने सीएम योगी पर उठाए सवाल

आपको बता दें कि बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें गोली उनके पेट को छूकर निकल गई. इस हमले में बाल-बाल उनकी जान बच गई. चंद्रशेखर की हालत अब खतरे से बाहर है. गुरुवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्ठी भी दे दी गई है. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आजाद ने कहा कि वो ठीक है. दर्द के लिए दवाई ले रहे हैं. दो-तीन दिन में वो ठीक हो जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधा और कहा कि सीएम योगी का इस मुद्दे पर न बोलना ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अपराध को सरंक्षण दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP News: कन्‍नौज में बदमाशों ने इत्र व्‍यवसायी के घर में की डकैती, बंधक बना ले भागे रिवाल्वर, जेवर समेत 50 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget