एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद ने चला तुरुप का इक्का! CM योगी को लिखा लेटर, अखिलेश यादव की बढ़ने वाली है टेंशन?

Lucknow News: साल 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जिसके मुखिया अखिलेश यादव थे. उस समय कई सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर विवाद हुए थे.

UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दलित वोटों को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. ताजा मामला नगीना से सांसद बने चंद्रशेखर आजाद का है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार पर दलितों के साथ खुले भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है. चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि 2012 से 2017 तक की सपा सरकार की नियुक्ति प्रक्रियाओं की जांच कराई जाए.

इस पत्र में चंद्रशेखर ने दावा किया कि सपा सरकार ने उस दौरान जानबूझकर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की. उन्होंने इसे “द्वेषपूर्ण और दलित विरोधी मानसिकता” का परिणाम बताया. उनका आरोप है कि सरकार ने संवैधानिक आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया और हजारों योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार से वंचित कर दिया.

दलित युवाओं को न्याय दिलाएं सीएम योगी- चंद्रशेखर आजाद

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह मुद्दा केवल नौकरियों का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और उन दलित युवाओं को न्याय दिलाएं, जिनका हक छीना गया.

गौरतलब है कि साल 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जिसके मुखिया अखिलेश यादव थे. उस समय कई सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर विवाद हुए थे. खासकर आरक्षित वर्गों से जुड़े अभ्यर्थियों की नियुक्तियों में देरी, प्रक्रियागत खामियां और आरक्षण नियमों की अनदेखी जैसे आरोप लगे थे. कई भर्ती परीक्षाएं या तो रद्द हुईं या लंबे समय तक अटकी रहीं.

दलित मुद्दों को लेकर पहले से ही मुखर रहे हैं चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद, जो भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, दलित मुद्दों को लेकर पहले से ही मुखर रहे हैं. नगीना सीट से उनकी जीत ने यह साबित किया है कि दलित समुदाय अब पारंपरिक दलों से हटकर नए विकल्पों की तलाश कर रहा है. ऐसे में उनका यह हमला सपा के लिए राजनीतिक रूप से असहज स्थिति पैदा कर सकता है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में बड़ा असर डाल सकता है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन इलाकों में जहां दलित आबादी निर्णायक भूमिका में है. अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी इस आरोप पर क्या जवाब देती है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में क्या कदम उठाते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget