एक्सप्लोरर

Chandauli News: चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, बीजेपी ने लगाए ये आरोप

Chandauli News: चंदौली में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने गए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई.

Chandauli News: चंदौली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले आज सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने गए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई. इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर डिप्टी एसपी से बदसलूकी का आरोप लगा है.

इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'सपा के मुखिया बदजुबानी करते हैं. उनके कार्यकर्ता पुलिस पर हाथ उठाते हैं और उस कहावत को चरितार्थ करते हैं कि 'जितना बड़ा झंडा, उसके पीछे छिपा उतना ही बड़ा सपाई गुंडा.'

एसपी अंकुर अग्रवाल ने दी ये जानकारी 

इस मामले में चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा, 'सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की योजना थी. कार्यकर्ताओं को कहा गया था कि अपना ज्ञापन आप शांतिपूर्वक तरीके से दे दें. लेकिन ये सभा स्थल जाने लगे. जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होंने धक्का-मुक्की की, जिसमें पुलिस की तरफ से भी कुछ कार्रवाई की गई. पूरे मामले की जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी.'

जानिए क्या थी सपा कार्यकर्ताओं की मांग 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक डेलिगेशन डीएम से कुछ दिन पहले मिला था और उनसे शिकायत की थी कि जिले में धान खरीद नही हो रहा है, सड़क जर्जर है, किसानों को खाद नहीं मिल रहा है. इसके अलावा कुछ और जनहित के मुद्दे पर डीएम से मुलाकात की थी. लेकिन उनका कहना था कि इन मामलों अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया और आज वे सीएम को ज्ञापन देने आए थे.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव के परिवार न होने वाले बयान पर CM योगी आदित्यनाथ का पलटवार, जानें- क्या कहा

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति का अयोध्या, मथुरा, काशी पर बड़ा बयान, जानिए क्या बोलीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, हुनरमंद हाथों के सम्मान की अपील
सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, हुनरमंद हाथों के सम्मान की अपील
अयोध्याः दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच,12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात
अयोध्याः दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच,12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, 'जब माफी...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget