एक्सप्लोरर

Chamoli: चमोली में फूलों की घाटी पर मंडराया संकट, आसपास के फूल को निगल रहा है यह 'कांटा'

उत्तराखंड के चमोली में फूलों की घाटी एक अजीब समस्या से जूझ रही है. यहां एक फूल दूसरे फूलों को निगलता जा रहा है. इसका नाम पॉलीगोनम है जो कि तेजी से घाटी में फैल रहा है.

Uttarakhand News: चमोली (Chamoli) जिले में विश्व धरोहर 'फूलों की घाटी' (Flower Valley) के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. यह खतरा घाटी के ही एक फूल ने पैदा किया है. पिछले दो दशक से यह फूल घाटी के लिए शूल का काम कर रहा है, जिस पॉलीगोनम (Polygonum) नामक झाड़ीनुमा फूल (Bushy Flower) ने यहां डेरा डाला उसका विस्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यह करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैल गया है. पिछले साल तक इसको वन विभाग ने तीन बार हटाया था, लेकिन बजट के अभाव में इस साल इसको हटाने का काम ही शुरू नहीं हुआ और यह बढ़कर दो मीटर से भी बड़ा हो गया है, इसके आसपास के फूलों को यह तेजी से निगल रहा है.

पिछले आठ सालों से जूझ रहा है वन विभाग

अपने आसपास की वनस्पतियों को खत्म कर देने की इसकी प्रवृत्ति इस राष्ट्रीय उद्यान के लिए खतरे का सबब बन सकती है. पिछले आठ साल से वन विभाग इससे पार पाने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है.  चमोली जिले में सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब मार्ग पर घांघरिया से पांच किलोमीटर के फासले पर 87.50 वर्ग किमी में फैली है फूलों की घाटी. उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां मिलती हैं. वर्तमान में भी यह फूलों से लकदक है और इसका आकर्षण सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है. इस साल एक जून को घाटी के दरवाजे खुलने के बाद से यहां देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जारी है.

पॉलीगोनम ने बढ़ा दी है चिंता

रंग-बिरंगे फूलों की बिखरी छटा के बीच घाटी में खिले पॉलीगोनम ने चिंता बढ़ा दी है. पॉलीगोनम को अमेला अथवा नटग्रास भी कहते हैं. घाटी से लौटे पर्यटक बताते हैं कि वर्तमान में पुष्पगंगा से आगे प्रियदर्शनी तोक तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में पॉलीगोनम पसरा हुआ है. यह 65 हेक्टेयर तक से अधिक क्षेत्र में अपना विस्तार कर चुका है जल्द इसका उन्मूलन नहीं किया गया पूरी घाटी यह फैल सकता है.

Unnao News: उन्नाव पलिस ने 30 लाख के नशीले पदार्थ के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

2008 से ही इसे हटाने में जुटा है प्रशासन

फूलों की घाटी में पॉलीगोनम का खतरा दो दशक से अधिक समय से  पहले तब मंडराया, जब घाटी से लौटे पिछले सैलानियों ने इस नए फूल का जिक्र किया. पड़ताल हुई तो यह पॉलीगोनम निकला. नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी बताते हैं कि भले ही पॉलीगोनम झाड़ीनुमा फूल प्रजाति है, लेकिन इसका विस्तार तेजी से होता है. दो मीटर तक की लंबाई वाला सफेद फूल लिए इसका झाड़ दूसरे पौधों को पनपने नहीं देता. वह कहते हैं कि इसका फैलाव रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर वर्ष 2008 से इसे उखाड़ने का काम चल रहा है. हर साल 40-50 हेक्टेयर क्षेत्र में पॉलीगोनम को नष्ट किया जाता है, लेकिन यह कहीं न कहीं रह जाता है. इस बार भी हम कोशिश करेंगे. 

ये भी पढ़ें -

Twin Tower गिरने के बाद बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक बोले- जल्द शुरू होगी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget