एक्सप्लोरर

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मातारानी की भक्ति में रंगी देवभूमि, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Uttarakhand News: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उधम सिंह नगर में तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आपार भीड़ दिखाई दी. भक्तों ने मातारानी की आराधना कर अपनी मनोकामना मांगी.

Chaitra Navratri 2025: आज 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है चैत्र नवरात्रि के पहले दिन एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उत्तराखंड के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों ने बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की. इसके उपरांत मां ज्वालादेवी से आई ज्योत को मंदिर से अपने अपने घर लें गए और घरों के मंदिरों में नौ दिन के लिए अखंड ज्योति स्थापित की. उधम सिंह नगर में नवरात्रि पर भक्ति भाव की झलक देखने को मिली है.

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा, रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, शक्तिफार्म, पंतनगर समेत कई अन्य क्षेत्रों के मंदिरों में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से सुबह चार बजे से ही पहुंचकर माता दुर्गा सहित माता के विभिन्न के रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की. 

श्रद्धालु नौ दिन स्थापित कर रहे अखंड ज्योति
किच्छा स्थित सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, माता पार्वती समेत तमाम देवी देवताओं की प्रतिमा को विशेष श्रृंगार और वस्त्र पहनाए थे. इसके साथ ही मां ज्वालादेवी से आई अखंड ज्योति को मां ज्वालादेवी और मां दुर्गा के समक्ष स्थापित की गई है. इस अखंड से ही श्रद्धालु की ज्योति प्रज्ज्वलित कर पंडित सुनीत शर्मा द्वारा दी जा रही है, ज्योति को श्रद्धालु अपने अपने घरों के मंदिरों में ले जाकर नौ दिन के लिए अखंड ज्योति और कलश को स्थापित कर रहे हैं. पूरे नवरात्र मां के अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना कर माता को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे.

वरिष्ठ आचार्य पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चार बार नवरात्रि पड़ते हैं, इसमें से शारदीय नवरात्रि, चैत्र एवं दो गुप्त नवरात्रि होते हैं. आज से चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए सुबह चार बजे मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था. द्वार खुलने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई, इसके बाद से मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया हैं. 

मां ज्वाला देवी से ज्योति लाकर मंदिर में की जाती है स्थापित
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मंदिर में पिछले कई सालों से मां ज्वाला देवी से ज्योति लाकर मंदिर में स्थापित की जाती है, इस ज्योति से श्रद्धालुओं की ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं को दी जाती है. मंदिर से ज्योति ले जाकर श्रद्धालु अपने घरों के मंदिरों में पूरे नवरात्रि अखंड ज्योति की पूजा अर्चना करते हैं.

(उधमसिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के गौशाला वाले बयान पर बजरंगदल का प्रदर्शन, सपा चीफ का फूंका पुतला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget