एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के गौशाला वाले बयान पर बजरंगदल का प्रदर्शन, सपा चीफ का फूंका पुतला

UP News: गौशाला से दुर्गंध आने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर फिरोजाबाद में बजरंग दल ने सपा चीफ का पुतला फूंका है. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे गौमाता का अपमान बताया है.

Firozabad News: गौशाला से दुर्गंध आने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है, फिरोजाबाद में बजरंग दल ने इस बयान को गौ माता का अपमान बताते हुए अखिलेश यादव की अर्थी निकाल कर उनका पुतला दहन किया. बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर कड़ी निंदा करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव के बयान से गौ माता का अपमान हुआ है.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बयान का विरोध जताते हुए कोटला चौराहे तक अखिलेश यादव की अर्थी निकाल कर पुतला दहन किया, इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा. बजरंग दल के अध्यक्ष मोहन बजरंगी के मुताबिक सपा सुप्रीमो के इस बयान की बजरंग दल कड़ी निंदा करता है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और उनके नेता लगातार सनातन विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं.

'गौशाला और गौमाता पर टिप्पणी सनातन परंपरा का अपमान'
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी कड़ी प्रक्रिया जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया सनातन विरोधी भाषण बाजी कर रहे हैं. गाय माता इस देश की पुरातन परंपरा है, गौशाला के ऊपर जो टिप्पणी अखिलेश यादव ने की है वह बेहद निंदनीय है. विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले में अपना विरोध प्रदर्शन किया है. अखिलेश यादव द्वारा की गई है टिप्पणी गौ माता और सनातन परंपरा का अपमान है.

इधर, वाराणसी में भी अखिलेश यादव के बयान के विरोध में पोस्टर्स लगाए गए, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता की तरफ से लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव के बयान का विरोध जताते हुए सीधे-सीधे उनकी हस्ती को चुनौती दी गई है. पोस्टर में लिखा गया कि 'गौ माता का विरोध करते हो, देशभक्त यादव होने का दम भरते हो. अखिलेश मिट जाएगी हस्ती तुम्हारी, देख रहे हैं कृष्ण मुरारी.' यह पोस्टर इन दिनों वाराणसी में चर्चा का विषय बना हुआ है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: BJP के कारण बताओ नोटिस का विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिया जवाब, एनकाउंटर और रामकथा का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget